38.9 C
Bhind
May 9, 2026
Headlines Today 24
भिण्ड

आशा ऊषा कार्यकर्ताओं ने थाली बजाकर किया विरोध प्रदर्शन

रैली निकालकर आशा उषा कार्यकर्ताओं ने कलेक्टर को सौंपा मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन

भिण्ड, पवन शर्मा

आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के बाद अब अपनी मांगों को लेकर महिला बाल विकास की आशा ऊषा सड़क पर उतर आई हैं। ज़िलें भर से आई हजारों आशा उषा कार्यकर्ताओं ने सरकार को जगाने के लिए थाली बजाते हुए पैदल मार्च निकाला। उनका यह पैदल मार्च शहर किला गेट से शुरु होकर विभिन्न मार्गो से होते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचा, जहां वे धरने पर बैठ गईं और थाली बजाते हुए सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान उन्होंने अपनी मांगो को लेकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नाम कलेक्टर को एक ज्ञापन भी दिया।

आशा उषा कार्यकर्ताओं का कहना है कि हमारी यह अनिश्चितकालीन हड़ताल प्रदेश व्यापी है जो पिछले 15 मार्च से जारी है। सरकार से हमारी मांग है कि आशाओं को 10000/- और पर्यवेक्षकों को 15000/- वेतन दिया जाए। पिछले 15 सालों से मध्य प्रदेश सरकार ने हम लोगों को कुछ नहीं दिया है। 2000 के मासिक वेतन पर हम लोग कार्य करने पर विवश हैं। जब तक सरकार हमारी मांगों को नहीं मानती है तब तक हमारी प्रदेश व्यापी हड़ताल जारी रहेगी।

Headlines Today 24

Related posts

शहर, जिला और नगर कांग्रेस ने अनसूचित वार्ड 11 में लगाई गांधी चौपाल

Headlines Today24

जेल हादसे में उड़ रही तमाम अफवाहों पर ना दें ध्यान, हकीकत में यह हुआ…

Headlines Today24

“तिलक होली से दिया गया जल संरक्षण का संदेश”

Headlines Today24