21.3 C
Bhind
October 30, 2026
Headlines Today 24
अशोकनगरगुनाग्वालियरदतियादेशभिण्डभोपालमध्यप्रदेशमुरैनाशिवपुरीश्योपुर

स्पाइसजेट की कई नई उड़ानें शुरू, केंद्रीय उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किया औपचारिक उदघाटन

शुक्रवार को ग्वालियर एयरपोर्ट से ग्वालियर – मुंबई, अहमदाबाद, पूना और जबलपुर से दिल्ली की स्पाइस जेट विमान सेवा शुरू की गई।

इस कार्यक्रम को केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिन्धिया, केंद्रीय कृषि मन्त्री नरेंद्र सिंह तोमर, प्रदेश के मुख्य मन्त्री शिवराज सिंह चौहान ने वर्चुअली अपना सम्बोधन दिया।

ग्वालियर में प्रभारी मंत्री तुलसी सिलावट, ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर और ग्वालियर के सांसद विवेक शेजवलकर ने सम्बोधित किया। इस अवसर पर सम्बोधन में सिविल एविएशन मिनिस्टर ज्योतिरादित्य सिन्धिया ने कहा कि किसी भी देश और प्रदेश की सम्रद्धि का आधार उसका पर्यटन होता है। पर्यटन की दृष्टि से इन उड़ानों का शुरू होना आवश्यक था। उन्होने कहा कि देश के 100 हवाई अड्डों का विस्तार किया जाएगा, जिससे पूरे देश के अधिकांश शहरों को हवाई सेवाओं से जोड़ा जाए और अधिक से अधिक उड़ाने शुरू की जा सकें।

इस अवसर पर भाजपा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डॉ रमेश दुबे ने ग्वालियर को देश के प्रमुख शहरो से हवाई यात्राओं से जोड़ने के लिए केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का धन्यवाद देते हुए आभार प्रकट किया है। डॉ रमेश दुबे ने कहा है कि इन हवाई उड़ानों से ग्वालियर चम्बल सम्भाग ही नहीं अपितु पूरे मध्यप्रदेश एवं उत्तर प्रदेश के आगरा की जनता को भी यात्रा की सुविधा होगी और क्षेत्र के पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।

Headlines Today 24

Related posts

शिक्षण भ्रमण के माध्यम से विद्यार्थियों ने जाना बाल अधिकारों का महत्व, चाइल्ड हेल्पलाइन की कार्यप्रणाली से हुए रूबरू

Headlines Today24

दो बूंद जिंदगी की पिलाकर कलेक्टर ने किया पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ

Headlines Today24

भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष के प्रथम नगर आगमन पर युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत

Headlines Today24