22.4 C
Bhind
July 23, 2026
Headlines Today 24
Uncategorized

शिव बारात के लिए जुटने लगे संत बाराती, कुछ ही समय में लालबत्ती पालकी में सवार होकर निकलेंगे भगवान भोलेनाथ

भिण्ड शहर में पिछले कई सालों से भविष्य बारात निकाली जा रही है इस बारात में भगवान भोलेनाथ लाल बत्ती की पालकी में सवार होकर निकलते हैं और पूरा शहर बाराती बनता है इस शिव बारात में शामिल होने के लिए आसपास के कई साधु संत भी पहुंचते हैं। इस बार भी शिव बारात के लिए संत इकट्ठा होने शुरू हो गए हैं। चिलोंगा महाराज सहित अन्य साधु संतों के साथ ही बड़ी संख्या में गणमान्य लोग जुटने लगे हैं।

भिण्ड में निकाली जाने वाली शिव बारात इतनी विशाल होती है कि सैकड़ों की संख्या में डीजे और गाजे बाजे के साथ यह बारात निकाली जाती है। शिवरात्रि पर निकाली जाने वाली शिव बारात के लिए हजारों की संख्या में लोग सड़कों पर उतर आते हैं।

पीले चावल देकर बुलाया गया बारात में
आयोजन समिति के सदस्यों द्वारा शिवरात्रि से पहले से ही लोगों को बारात के लिए बुलाया गया था। शहरवासियों को आमंत्रित करने के अवसर आयोजन समिति से श्यामनारायण वाजपेयी, छुटन्नू दीक्षित, डॉ रमेश दुबे, रामदास सोनी, राधामोहन चौबे, राहुल भारद्वाज, संतोष लहारिया, चेतन दुबे, नितिन दीक्षित,राजू खलीफा, लटूरी पण्डित,अन्नू दुबे, अरविंद पावक, हर्ष चौधरी, गोपाल भारद्वाज, आनंद यादव, आरबी बघेल आदि सहित कई श्रद्धालुजन उपस्थित रहे।

Headlines Today 24

Related posts

जेल हादसे में उड़ रही तमाम अफवाहों पर ना दें ध्यान, हकीकत में यह हुआ…

Headlines Today24

ड्यूटी के दौरान रेत माफिया के ट्रैक्टर से कुचलकर डिप्टी रेंजर की मौत पर चुनाव से पहले मुख्यमंत्री ने की थी जो घोषणा, अभी तक नहीं हुई पूरी

Headlines Today24

दोस्त ने ही कर दी दोस्त की हत्या, पुलिस ने सुलझाई मर्डर मिस्ट्री

Headlines Today24