23.3 C
Bhind
September 8, 2026
Headlines Today 24
क्राइमभिण्डमध्यप्रदेश

विवाद के बाद थाना पहुंचे दुकानदार और ग्राहक, इसी बीच एक दर्जन बदमाशों ने की दुकान के बाहर फायरिंग और तोड़फोड़

परानिधेश भारद्वाज

भिण्ड शहर के पुस्तक बाजार में वार्ड 5 के भाजपा प्रत्याशी कार्यालय के पास एक दर्जन से अधिक बदमाशों ने एक पुस्तक व्यापारी की दुकान के सामने कट्टों से अंधाधुंध फायरिंग कर दी और गाड़ियों में भी तोड़फोड़ की। तोड़फोड़ एवं फायरिंग करके बदमाश मौके से फ़रार हो गए। जिस वक्त यह घटना हुई उससे पहले दुकानदार और ग्राहक में लेनदेन को लेकर झगड़ा हुआ था। ग्राहक द्वारा मारपीट करने पर एक युवक को पकड़कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया। फायरिंग की घटना के समय दुकानदार और मारपीट का आरोपी युवक थाने में बैठे हुए थे। घटना की जानकारी लगने पर नेता प्रतिपक्ष डॉ गोविंद सिंह भी मौक़े पर पहुंच गए। नगरपालिका के मतदान से 36 घंटे पहले अवैध हथियारों से हुई फायरिंग से पुलिस भी अलर्ट हो गई है।

दरअसल शहर के पुस्तक बाज़ार में अग्रवाल स्कूल ड्रेस नाम से एक दुकान स्थित है जिससे सामान खरीदने कुछ लोग आए थे। इसी दौरान ज्यादा रुपये मांगने को लेकर दुकानदार और खरीददार के बीच जमकर बहस और नोक झोंक हो गई। इस बीच युवकों ने दुकानदार की जमकर मारपीट कर दी। जिसके बाद उसके अन्य परिजन भी आ गए और उन्होंने एक युवक को दबोच लिया जबकि अन्य युवक भाग गए। उसके बाद दुकानदार और पकड़ा गया युवक दोनों लोग थाना पहुंच गए।

बतौर डीएसपी दोनों पक्ष जब थाने में बैठे थे उसी समय कुछ लोग आए और पुस्तक बाजार में जमकर उत्पात मचाया और तोड़फोड़ करते हुए भाग गए। लोगों का कहना है कि एक दर्जन की संख्या में आरोपी पैदल और मोटरसाइकिलों पर सवार होकर आए और उन्होंने तोड़फोड़ के साथ ही जमकर फायरिंग भी की। सभी लोग मुंह पर बताया जा रहा है कि आरोपियों ने लाठी डंडों से सड़क पर खड़ी गाड़ियों में भी तोड़फोड़ की। इस घटना से व्यापारियों में दहशत का माहौल बना हुआ है।

हालांकि सूचना मिलते ही तुरंत पुलिस मौके पर पहुंच गई लेकिन तब तक आरोपी मौके से फरार हो गए। जिसके बाद पीड़ित व्यापारियों से मौक़े पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने बातचीत की। हालांकि इस बीच व्यापारियों ने मंगलवार को बाज़ार बंद रखने का ऐलान भी किया।
पुस्तक बाजार में फायरिंग की सूचना जैसे ही नेता प्रतिपक्ष डॉक्टर गोविंद सिंह को लगी वैसे ही वह भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने पुलिस अधिकारियों से व्यापारियों को सुरक्षा प्रदान किए जाने और आरोपियों को जल्द पकड़ने के लिए कहा।

नेता प्रतिपक्ष डॉक्टर गोविंद सिंह ने कहा कि भिंड इस समय आतंक का गढ़ बन चुका है। जगह जगह पर फायरिंग लूट जैसी वारदातें हो रही है। उन्होंने पुलिस पर आरोप लगाते हुए कहा है कि पुलिस केवल भाजपा नेताओं के व्यापार को सुरक्षा प्रदान करने में और रेत और गिट्टी के उत्खनन में लगी हुई है। कानून व्यवस्था एवं आम जनता की सुरक्षा की ओर उसका कोई ध्यान नहीं है।

बीच बाजार में हुई फायरिंग के बाद मौके पर पहुंचे डॉ गोविंद सिंह ने दिया बयान
बीच बाजार में हुई फायरिंग के बाद मौके पर पहुंचे डीएसपी अरविंद साहा
Headlines Today 24

Related posts

18 को होने वाली मतगणना अब होगी 20 को, यह है कारण

Headlines Today24

आजादी के अमृत महोत्सव के तहत उत्कृष्ट विद्यालय में सम्पन्न हुई नशा मुक्ति कार्यशाला

Headlines Today24

मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना महिलाओं के लिए उपयोगी व उत्कृष्ट योजना- आशुतोष शर्मा नंदू

Headlines Today24