23.6 C
Bhind
August 2, 2026
Headlines Today 24
Uncategorizedखेलभिण्डभोपालमध्यप्रदेश

राज्य स्तरीय अंडर 18 बालक-बालिका एथलेटिक्स प्रतियोगिता में भिंड की इस खिलाड़ी को मिला सिल्वर मेडल

राज्य स्तरीय 18 वर्ष बालक-बालिका प्रतियोगिता में भिंड की श्रेया यादव ने डिस्कस थ्रो में भाग लेकर द्वितीय स्थान प्राप्त किया है। यह प्रतियोगिता भोपाल टीटी नगर स्टेडियम में दिनांक 2 जनवरी को संपन्न हुई। प्रतियोगिता मध्य प्रदेश एथलेटिक्स एसोसिएशन के तत्वाधान में आयोजित की गई थी। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश के खेल एवं युवा कल्याण विभाग के सहायक संचालक बीएल यादव तथा विशिष्ट अतिथि राष्ट्रीय एथलेटिक एसोसिएशन के उपाध्यक्ष मुमताज खान थे, जबकि अध्यक्षता प्रदेश एथलेटिक फेडरेशन के अध्यक्ष अमानत खान ने की। इस अवसर पर प्रदेश सचिव मुरली, कोषाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह, मध्यप्रदेश की ओर से ओलंपिक में भाग लेने वाले अंकित शर्मा तथा प्रदेश कार्यकारिणी के प्रमुख सदस्य राधे गोपाल यादव, विष्णु कांत सहाय, नरेंद्र सिंह तोमर, पवन शर्मा, राहुल मिश्रा सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

श्रेया की इस उपलब्धि पर उसे बधाई देते हुए राधे गोपाल यादव ने कहा कि भिंड जिले में प्रतिभाओं की कमी नहीं है, कमी है तो बस उन्हें उचित मार्गदर्शन और प्लेटफार्म देने की। जिले में ऐसी ऐसी प्रतिभाएं हैं जो ना केवल देश बल्कि विदेशों में भी भिण्ड एवं भारत का नाम रोशन कर सकती हैं, उन्हें आगे आना चाहिए। सरकार भी ऐसी छिपी हुई प्रतिभाओं को निखारने के लिए काफी प्रयास कर रही है।

इसके साथ ही श्रेया की उपलब्धि पर भिण्ड जिलेवासियों ने बधाई प्रेषित की हैं। बधाई देने वालों में भारत विकास परिषद के श्रवण पाठक, डॉ साकार तिवारी, तिलक भदौरिया, प्रभात राजावत, प्रमोद गुप्ता, संजय पंकज, संजीव भदौरिया, गगन शर्मा, राहुल यादव, प्रवेंद्र शर्मा, अमित सिरोठिया, जयदीप राजावत, अश्वनी तिवारी आदि प्रमुख रूप से शामिल रहे जिन्होंने श्रेया के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए अन्य खिलाड़ियों को भी जिले का नाम रोशन करने की कामना की है।

प्रमाणपत्र लेते हुए श्रेया
Headlines Today 24

Related posts

भिण्ड के संजीव नायक दौड़े पचमढ़ी मैराथन में

Headlines Today24

यहां की पुलिस द्वारा नशा विरोधी अभियान में 24 घण्टे में की गई ताबड़तोड़ कार्यवाही, 76 लोग आये कार्यवाही की जद में

Headlines Today24

मतदाता निर्भीक होकर करें मतदान- राज्य निर्वाचन आयुक्त

Headlines Today24