24.3 C
Bhind
September 17, 2026
Headlines Today 24
भिण्ड

युवाओं ने निराश्रित भवन पर मनाई स्वामी विवेकानंद की जयंती

पवन शर्मा,

भिंड। युवा दिवस पर जिले में विवेकानंद युवा मंडल के साथियों द्वारा निराश्रित भवन पर स्वामी विवेकानंद की जयंती मनाई गई। जिसमें मुख्य रुप से भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अतुल रमेश पाठक एवं भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष अशफाक खान मौजूद रहे। कार्यक्रम में स्वामी विवेकानंद की तस्वीर पर माल्यार्पण कर युवा मंडल के अध्यक्ष पुष्पेंद्र सिंह भारौली द्वारा समस्त साथियों के द्वारा निराश्रित भवन निवासरत बुजुर्गों को फल वितरित किए गए।

इस अवसर पर प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अतुल रमेश पाठक ने कहा कि स्वामी विवेकानंद युवाओं के प्रेरणा स्रोत हैं। उन्होंने अपने युवा काल में ही शिकागो में ओजस्वी भाषण देकर देश एवं विदेश के विचारकों को मंत्र मुग्ध कर दिया था। उनके विचार से युवा यदि जागरूक होकर देश के बारे में सोचे तो अवश्य ही हमारा देश विश्व गुरु बन सकता है।

विवेकानंद युवा मंडल के अध्यक्ष पुष्पेंद्र सिंह भारौली ने कहा कि स्वामी विवेकानंद कहते थे कि जैसा आप सोचते हैं वैसे ही आप बन जाएंगे। इसलिए अपने लक्ष्य को हमेशा ऊंचा रखें तभी आप ऊंचाई पर पहुंचेंगे। उनका यह एक संदेश बहुत ही प्रभावशाली हुआ करता था और युवाओं के लिए आज भी उनके संदेश प्रासंगिक हैं।
कार्यक्रम में प्रिंस परमार, राहुल राजावत, टीनू राजावत, अनुराग कुशवाह, विजय राजावत, रिशेंद्र राजावत, अंकित दुबे, छोटू भदौरिया आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Headlines Today 24

Related posts

पूर्व विधायक कटारे ने इस क्षेत्र से किया नारी सम्मान योजना का शुभारंभ

Headlines Today24

नकल के दम पर कभी आगे रहने वाला जिला प्रदेश में पिछले पायदान पर, फिर भी तीन-तीन स्टूडेंट्स ने बनाई प्रदेश मेरिट में जगह

Headlines Today24

दिव्यांगों के लिए आयोजित किया गया कार्यक्रम, मंत्री से सहायता के इंतजार में कार्यकर्ताओं के पैरों के बीच फंसा दोनों पैरों से दिव्यांग, मायूस होकर लौटा वापस

Headlines Today24