29.1 C
Bhind
June 21, 2026
Headlines Today 24
भिण्ड

हेलमेट नहीं लगाया तो होगा ड्राइविंग लाइसेंस निरस्त!

पवन शर्मा

यातायात जागरूकता सप्ताह के दूसरे दिन काटे गये चौबीस चालन!

भिंड। यातायात पुलिस थाना भिंड के प्रभारी सूबेदार नीरज शर्मा ने मय पुलिस बल के साथ शहर के विभिन्न चौराहों पर चैकिंग पॉइंट लगाकर यातायात जागरुकता सप्ताह के दूसरे दिन भी सूबेदार नीरज शर्मा ने अपनी टीम के साथ मिलकर सघन चैकिंग की, जिसमें चौबीस चालन काटे गये। वहीं बिना हेलमेट वाले दुपहिया वाहन आठ चालकों के ड्राइविंग जब्त कर लाइसेंस निरस्ति की कार्यवाही की जायेगी। उन्होंने कहा कि इस कार्यवाही से आपको बचना है तो अपने घर से यदि दुपहिया वाहन से जा रहे हैं तो हेलमेट लगाकर ही निकलें, यदि हेलमेट नही लगाया तो आपका भी ड्राइविंग लाइसेंस हो सकता है निरस्त! “यातायात नियमो का पालन करे और कार्यवाही से बचे”

Headlines Today 24

Related posts

धन संग्रह से मिथ्या संतोष, जबकि दान से होती है आत्म सुख की प्राप्ति- शंकराचार्य

Headlines Today24

थाना परिसर में हुआ शांति समिति बैठक का आयोजन

Headlines Today24

सिंध नदी में अचानक जलस्तर बढ़ने से खुली अवैध उत्खनन और परिवहन की पोल, आधा सैकड़ा से अधिक ट्रक फंसे तेज बहाव में

Headlines Today24