22.2 C
Bhind
September 20, 2026
Headlines Today 24
भिण्ड

मुख्यमंत्री के आगमन से पहले कोतवाली पुलिस ने चलाया जोरदार चेकिंग अभियान

परानिधेश भारद्वाज,

भिण्ड। मुख्यमंत्री के आगमन से पहले सिटी कोतवाली थाना पुलिस द्वारा शहर भर में चेकिंग अभियान चलाकर होटल, लॉज, धर्मशालाओं, ढाबों के साथ ही एटीएम, बैंक, धार्मिक स्थल आदि की जांच की गई। साथ ही सड़कों पर घूम रहे लोगों से भी पूछताछ की गई।

पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र सिंह चौहान, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमलेश कुमार खरपुसे तथा नगर पुलिस अधीक्षक सुश्री निशा रेड्डी के निर्देशन में भिंड शहर में स्थित सभी होटल धर्मशाला, लॉज, ढाबे, बैंक, एटीएम, धार्मिक स्थल आदि चेक किए गए। चेकिंग के दौरान होटल में रुके बाहरी व्यक्तियों की आईडी भी चेक की और आने का कारण जाना। रात्रि में आने जाने वालों को भी रोक रोक कर पूछताछ की। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान 5 फरवरी को विकास यात्रा हेतु भिंड आ रहे हैं, इसको लेकर पुलिस द्वारा सतर्कता बरतते हुए उक्त चेकिंग की गई। इसमें थाना प्रभारी कोतवाली निरी. रविन्द्र शर्मा व उनकी टीम ने जांच अभियान चलाया।

.

.

Headlines Today 24

Related posts

गोपाष्टमी पर मंशापूर्ण गोकुलधाम गौशाला में जगतगुरु शंकराचार्य करेंगे आध्यात्मिक प्रवचन

Headlines Today24

हिंदू युवा संगठन भारत के राष्ट्रीय संरक्षक नीरज सिंह का इंदौर प्रभारी प्रभाष चन्द्र जाटव के नेतृत्व में हुआ ज़ोरदार स्वागत, निकाली गई बड़ी रैली

Headlines Today24

जीवन में कन्यादान से बड़ा कोई दान नहीं – उमेश सिंह भदोरिया

Headlines Today24