30.7 C
Bhind
October 24, 2026
Headlines Today 24
क्राइमभिण्ड

भारौली पुलिस के सहयोग से सुरपुरा थाना के अपराध में फरार चल रहे दो आरोपी गिरफ्तार

आरोपियों पर 2500-2500 रुपये के ईनाम घोषित किये गए थे घोषित

भिण्ड, पवन शर्मा

भिण्ड। पुलिस अधीक्षक मबिष खत्री एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमलेश कुमार खरपुसे के निर्देशन में इनामी फरारी बदमाशों की धरपकड़ अभियान के तहत उप पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में थाना प्रभारी भारौली अनीता गुर्जर को बुधवार को मुखबिर द्वारा सूचना पर से थाना सुरपुरा के अपराध में फरार आरोपीगण जितेन्द्र सिंह उर्फ जीतू पुत्र शिववीर सिंह निवासी भारौली खुर्द, कमलेश उर्फ कमल सिंह पुत्र राधेश्याम सिंह निवासी भारौली खुर्द को गिरफ्तार किया गया। दोनों आरोपियों पर पुलिस अधीक्षक द्वारा 2500-2500 का ईनाम घोषित किया गया था।
बुधवार को इलाके में भ्रमण के दौरान मुखबिर की सूचना पर से थाना सुरपुरा के अपराध में फरार आरोपीगणों जितेन्द्र सिंह उर्फ जीतू पुत्र शिववीर सिंह निवासी भारौली, कमलेश उर्फ कमल सिंह पुत्र राधेश्याम सिंह निवासी भारौली खुर्द दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर थाना प्रभारी सुरपुरा को कार्यवाही करने हेतु सूचित किया गया।
इस मामले में थाना प्रभारी थाना भारौली अनीता गुर्जर, उ.नि.लक्ष्मण किशोर गुबरेले, आर.20 हितेन्द्र, आर.1303 मोहित, 296 धर्मेन्द्र, आर.1034 विजय चौरसिया एवं एएसआई भगवान सिंह थाना सुरपुरा की महत्वपूर्ण भूमिका रही ।

Headlines Today 24

Related posts

लोकमाता देवी अहिल्याबाई होलकर की जयंती पर देंगे एकता का संदेश- रामशेष बघेल

Headlines Today24

गंदगी को देख बोलीं केंद्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी ‘स्वच्छता की बैंड बजा रखी है और जुट गईं सफाई में

Headlines Today24

चौकी में चल रही रामभूषण दास जी महाराज की कथा

Headlines Today24