42.5 C
Bhind
May 26, 2026
Headlines Today 24
धर्मभिण्ड

बेजुबान प्राणियों के लिए भाविप ने दान दी खाद्य सामग्री

भारत विकास परिषद महिला शाखा जागृति द्वारा चलाई जा रही संस्कृति सप्ताह के तीसरे दिन स्थानीय इंसानियत प्राणी आश्रम में सभी महिला सदस्य एवं पदाधिकारी पहुंचे। परिषद के समस्त सदस्य अपने साथ बेजुबान प्राणियों के लिए विभिन्न खाद्य सामग्री और आवश्यक सहायक सामग्री दान स्वरूप ले गए। इस दौरान बोलते हुए दीपशिखा शर्मा ने कहा कि मानव सेवा से भी प्रथम फर्ज बेजुबान प्राणियों की सेवा करना है। वह अपनी आवश्यकता एवं अपनी पीड़ा किसी से शब्दों से नहीं बोल सकते। यह बोलने और सोचने समझने की शक्ति सिर्फ मानव में ईश्वर ने दी है। अतः हम सबको मिलकर इन प्राणियों की मदद के लिए सदैव तत्पर होना चाहिए। शाखा की बहनों ने सभी प्राणियों के बीच मिलकर समय बिताया एवं उनकी सेवा में भी हाथ बढ़ाया।

इस अवसर पर इंसानियत आश्रम के प्रमुख अनंत शर्मा हक्कू ने परिषद के सदस्यों का हार्दिक धन्यवाद किया। भारत विकास परिषद के सदस्यों द्वारा भिंड के युवा समाजसेवी राहुल यादव का जन्म दिवस भी केकविहीन एवं सनातन पद्धति से तिलक वंदन माल्यार्पण एवं पूजन के साथ किया गया। दीप प्रज्वलन एवं वैदिक मंत्र उच्चारण के साथ जन्मदिवस की बधाई दी।

इससे पूर्व संस्कृति सप्ताह के द्वितीय दिवस पर शाखा के द्वारा भजन संध्या का आयोजन स्थानीय चतुर्वेदी नगर स्थित साईं बाबा के मंदिर पर किया गया एवं प्रसादी का भी आयोजन किया गया। इस अवसर पर नगर के वरिष्ठ वैद्य सत्यव्रत अग्रवाल, आशा भदौरिया, आभा जैन, कोषाध्यक्ष रेखा अग्रवाल, सुनीता सोनी, अरुणा पाठक, रत्ना कुशवाह, शीला शर्मा, गीता राजावत, अंजू शर्मा, गीता दीक्षित, उषा नगरिया, दीपशिखा शर्मा, मनोज दीक्षित, गगन शर्मा एवं आश्रम के विभिन्न कार्यकर्ता आदि उपस्थित रही।

Headlines Today 24

Related posts

पितृपक्ष में दो पुत्रों ने मिलकर पिता को गोलियों से भूना, मौके पर मौत। ये वजह आई सामने…

Headlines Today24

लोकमाता देवी अहिल्याबाई होलकर की जयंती पर शहर में निकला भव्य चल समारोह

Headlines Today24

पुलिस ने अवैध रेत से भरे सात टैक्टर ट्राली पकड़े, खनिज विभाग करेगा कार्यवाही…

Headlines Today24