37.1 C
Bhind
May 31, 2026
Headlines Today 24
देशभिण्डमध्यप्रदेश

बाढ़ पीड़ितों का दर्द देख पसीज गया महिला पुलिसकर्मियों का दिल, आपस में डेढ़ लाख का चंदा कर बांटी राहत सामग्री

  • परानिधेश भारद्वाज

भिंड जिले में स्थित चम्बल, सिंध, क्वारी एवं वेसली नदियों में आई भयंकर बाढ़ के बाद इसमें प्रभावित ग्रामीणों के राहत बचाव कार्य में लगे पुलिस कर्मचारी भी बाढ़ के बाद की गांवों की स्थिति देखकर भावुक हो उठे। बाढ़ में अपना सब कुछ गंवा चुके ग्रामीणों को रोता बिलखता देखकर महिला पुलिस कर्मियों का दिल इतना पसीज गया कि उन्होंने खुद से इन ग्रामीणों की मदद करने की ठानी।

इसके लिए डीएसपी पूनम थापा एवं रक्षित निरीक्षक रजनी गुर्जर के नेतृत्व में सभी महिला पुलिसकर्मियों ने आपस में राशि इकट्ठी की और उस राशि से महिलाओं, बच्चों एवं पुरुषों के लिए कपड़े, दूध, बिस्किट आदि सामग्री खरीद कर उन्हें वितरित करने के लिए भेजी। महिला पुलिस कर्मियों की इस सहायता की पहल का पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार सिंह एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमलेश कुमार खरपुसे ने भी स्वागत किया। महिला पुलिस कर्मियों द्वारा इकट्ठी की गई इस सहायता राशि से खरीदी गई राहत सामग्री को वितरित करवाने का जिम्मा डीएसपी अरविंद शाह को सौंपा गया। अरविंद शाह के मार्गदर्शन में महिला पुलिस कर्मियों द्वारा अलग-अलग प्रभावित गांवों में जाकर साड़ियां, दूध, बिस्किट एवं अन्य राहत सामग्री का वितरण किया गया। डीएसपी पूनम थापा एवं आर आई रजनी गुर्जर ने बताया कि राहत एवं बचाव कार्य के दौरान महिला पुलिस कर्मियों को ग्रामीणों की स्थिति देखकर उनकी मदद करने का ख्याल आया। और इसी के चलते उन्होंने आपस में सहायता राशि एकत्रित कर एक लाख 50 हजार की राशि जोड़ी और इससे राहत सामग्री खरीद कर पीड़ित ग्रामीणों में वितरित की जा रही है। सहायता वितरण में महिला पुलिस कर्मियों की सहायता के लिए पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार सिंह द्वारा डीएसपी हेडक्वार्टर अरविंद शाह को जिम्मेदारी सौंपी गई है। अरविंद शाह ज्यादा प्रभावित गांवों के लोगों के बीच जरूरतमंदों को चिन्हित कर उनको राहत सामग्री बँटवाएँगे। 

यही नहीं महिला पुलिसकर्मियों ने सभी लोगों से बढ़-चढ़कर पीड़ितों की सहायता के लिए आगे आने की अपील की है। उन्होंने कहा है कि मानवता दिखाने का यही सबसे अच्छा समय होता है और इसमें सभी को एक दूसरे की बढ़-चढ़कर मदद करनी चाहिए।

बाइट- पूनम थापा, डीएसपी

[embedyt] https://www.youtube.com/watch?v=ajkoXF71Yig[/embedyt]

Headlines Today 24

Related posts

नगरनिगम के दो कर्मचारियों को रिश्वत लेते लोकायुक्त ने किया गिरफ्तार, रिटायर्ड डीएसपी से मांग रहे थे रिश्वत

Headlines Today24

बिपरजॉय की बारिश, पड़ोस में निर्माण के चलते दो मंजिला मकान धराशाई

Headlines Today24

भाजपा नेता कर रहे अतिक्रमण! की गई शिकायत, स्थानीय लोगों का कहना वर्षों से जहां नाला बह रहा वहां अपनी जगह बताकर सत्ताधारी नेता करा रहे अतिक्रमण

Headlines Today24