25.5 C
Bhind
July 24, 2026
Headlines Today 24
भोपाल

नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125 वी जयंती के अवसर पर हुई गाँधी भवन में सभा

भोपाल। 27 जनवरी 2022 को भारतीय आजादी आंदोलन के गैर समझौतावादी धारा के महान क्रांतिकारी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125 वी जयंती पर गांधी भवन के कबीर कक्ष में महिला संगठन AIMSS, युवा संगठन AIDYO और छात्र संगठन AIDSO के द्वारा नेताजी सुभाष चंद्र बोस के विचारों की प्रदर्शनी व विचार सभा का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य वक्ता एडवोकेट व सामाजिक कार्यकर्ता सुनील गोपाल ने अपनी बात में कहा कि आज के समय में नेताजी सुभाष चंद्र बोस के विचारों की बहुत जरूरत है। नेताजी सुभाष चंद्र बोस ने समझौता रहित संघर्ष चलाते हुए अंग्रेजों को ना केवल सशक्त बल्कि वैचारिक चुनौतियां भी दी थी। नेताजी के विचार आज भी अन्याय, अत्याचार और शोषण के खिलाफ संघर्ष में सबसे बड़े हथियार हैं। नेताजी ने कहा था मैं बचपन में अंग्रेजों को देश से भगा देना ही सबसे बड़ा फर्ज समझता था। बाद में गंभीर चिंतन के साथ इस नतीजे पर पहुंचा कि अंग्रेजों को भगाने से ही मेरा फर्ज पूरा नहीं होगा, इसके लिए भारत में नई सामाजिक व्यवस्था स्थापित करने के लिए एक नई क्रांति करने की जरूरत है।

सुनील गोपाल ने आगे अपनी बात रखते हुए कहा कि एक तरफ बेतहासा बेरोजगारी, आसमान छूती महंगाई, डीजल पेट्रोल के बढ़ते दाम एवं जीवन उपयोगी सामानों के मूल्य आज आसमान छू रहे हैं। आम जनता दो वक्त की रोटी का जुगाड़ नहीं कर पा रही है। वहीं दूसरी तरफ सांस्कृतिक क्षेत्र में भी संकट भयानक है। युवाओं की रगों में नशे का जहर घोला जा रहा है। अश्लील फिल्में और साहित्य की बाढ़ ला दी गई है। परिणाम स्वरूप देश में महिलाएं और बच्चे सुरक्षित नहीं है। लगातार रेप – गैंग रेप की घटनाएं, छेड़छाड़ की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। महिलाओं बच्चियों पर अपराध लगातार बढ़ रहे हैं। इन सभी समस्याओं के खिलाफ लड़ाई लड़ने के लिए नेताजी सुभाष चंद्र बोस के विचारों को जानने समझने व समाज में प्रचारित करने की आज बहुत जरूरत है। ऐसी परिस्थितियों में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती मनाने के मायने हैं कि हम समाज में जनजीवन की समस्याओं के खिलाफ चल रहे आंदोलन में बढ़चढ़कर हिस्सा लें और समाज के हर तबके को सचेत आंदोलनों मे भागीदारी सुनिश्चित करायें, तभी सही मायने में नेताजी सुभाष चंद्र बोस को सच्ची श्रद्धांजलि दे पायेंगे ।
सभा में छात्र संगठन एआईडीएसओ की भोपाल प्रभारी सोनम शर्मा, युवा संगठन एआईडीवायओ के सोनू सेन एवं ऑल इंडिया महिला सांस्कृतिक संगठन की भोपाल जिला अध्यक्ष रितु श्रीवास्तव ने भी अपनी बात रखी । सभा का संचालन मुदित भटनागर ने किया।

Headlines Today 24

Related posts

कथित पटवारी भर्ती घोटाले सहित अन्य घोटालों को लेकर कांग्रेस के पूर्व मंत्री ने की मुख्यमंत्री के इस्तीफे की मांग

Headlines Today24

बड़ी प्रशासनिक सर्जरी, 7 जिलों के कलेक्टर बदले

Headlines Today24

पुरानी पेंशन बहाली के लिए 19 दिसम्बर को गांधी भवन भोपाल में होगी प्रांतीय कार्यकारिणी की बैठक

Headlines Today24