37.1 C
Bhind
June 7, 2026
Headlines Today 24
ग्वालियरमध्यप्रदेश

ध्यानेन्द्र सिंह ‘डिम्पल’ चौहान बने युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष

भिण्ड, पवन शर्मा

श्री राष्ट्रीय क्षत्रिय महासभा अखंड भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व सिटी एसपी ग्वालियर अशोक सिंह भदौरिया जी के निर्देश पर प्रदेश अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय कार्यालय प्रभारी कुंवर धर्मेंद्र सिंह राजावत ने प्रदेश की कार्यकारिणी को फेर बदल करते हुए ध्यानेंद्र सिंह चौहान (डिम्पल) की सक्रियता को देखते हुए युवा मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष मध्य प्रदेश का दायित्व सौंपा है।
इस अवसर पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शोबरन सिंह तोमर, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष योगेंद्र सिंह कुशवाह, प्रदेश संगठन मंत्री विजय सिंह सिकरवार, प्रदेश सचिव अशोक सिंह तोमर, प्रदेश उपाध्यक्ष रेखा परमार, प्रदेश संगठन मंत्री श्रीमती नीलम चौहान, प्रदेश प्रवक्ता वेदप्रकाश सिंह राजावत, संभाग अध्यक्ष शोभित सिंह चौहान, जिला अध्यक्ष रामराज सिंह भदोरिया, जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा श्रीमती पुष्पा राजावत, शैलेंद्र सिंह (शैलू चौहान) मानपुरा, प्रदेश सह प्रभारी युवा मोर्चा पवन चौहान, प्रदेश महामंत्री युवा मोर्चा आशु प्रताप सिंह राजावत, प्रदेश प्रमुख महासचिव युवा मोर्चा मोनू भदौरिया एवं संगठन की अन्य महिला एवं पुरुष पदाधिकारी उपस्थित रहे।
सभी पदाधिकारियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई दी।
युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर ध्यानेंद्र सिंह डिम्पल चौहान ने कहा जो जिम्मेदारी संगठन ने मुझे सोंपी है उसका पूर्ण निष्ठा और ईमानदारी के साथ निर्वहन करते हुए संगठन को मजबूत करते हुए संगठन के सभी वरिष्ठ एवं सभी युवा साथियों के साथ कार्य करता रहूंगा।

Headlines Today 24

Related posts

जात धर्म नही देखेंगे, जो पुरानी पेंशन बहाल करेगा वोट उसी के देंगे – नीलेश शर्मा

Headlines Today24

यहां कार्यकर्ताओं में जमकर चलीं लाठी और कुर्सियां

Headlines Today24

पूर्व विधायक कटारे के ताऊ के निधन पर शोक व्यक्त करने बड़ी संख्या में पहुंच रहे लोग

Headlines Today24