21.6 C
Bhind
October 31, 2026
Headlines Today 24
क्राइमभिण्ड

दो आदतन, जहरीले नशा व्यापारियों को आठ लाख की स्मैक के साथ कोतवाली पुलिस ने किया गिरफ्तार

पवन शर्मा

भिण्ड। पुलिस कप्तान शैलेन्द्र सिंह चौहान व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमलेश कुमार खरपूसे के निर्देशन एवं सीएसपी सुश्री निशा रेड्डी के मार्गदर्शन में शहर कोतवाली पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर दो आदतन नशा व्यापारियों को पुराने रेल्वे स्टेशन के पास से आठ लाख की स्मैक के साथ गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।

सीएसपी निशा रेड्डी ने प्रेसवार्ता में पत्रकारों से रूबरू होते हुये बताया कि दो आदतन नशे के कारोबारी जिनका पूरा जीवन नशे के कारोबार में ही व्यतीत हो रहा है उन्हें स्मैक के साथ पकड़ा गया है। ऐसा नहीं कि इनको पुलिस ने पहली बार पकड़ा हो, इन पर ग्वालियर, मिहोना, शहर कोतवाली में भी कई एनडीपीसी एक्ट के मामले पंजीबद्ध हैं।

बुधवार को भी दो आरोपी पुराने रेल्वे स्टेशन के पास स्मैक लेकर खड़े होने की सूचना मुखबिर के जरिये शहर कोतवाली प्रभारी रविन्द्र शर्मा को मिली। तो उन्होंने बिना देर किये मुखबिर के बताये गये स्थान पर दल-बल के साथ दविश दी, जहाँ दो लोग नीले रंग की हीरो बाइक लिये खड़े थे। जैसे ही पुलिस को देखा तो वह भागने का प्रयास करने लगे लेकिन उनकी घेराबंदी कर धर दबोच लिया गया। जब उनकी तलाशी ली गई तो उनके कब्जे से अस्सी ग्राम स्मैक के साथ एक तोल कांटा भी जब्त किया गया। पुलिस ने दोनों आरोपियों के विरूद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज करते हुये विवेचना प्रारम्भ कर दी है।

आरोपीगण कहाँ से ला रहे थे उक्त स्मैक, कोतवाली पुलिस लगी छानबीन में
जब पत्रकारों ने शहर कोतवाली प्रभारी रविन्द्र शर्मा से उक्त स्मैक में पकड़े गये दोनों आरोपियों के बारे में पूछा कि ये लोग स्मैक कहाँ से खरीदकर लाते थे और किन लोगों को छोटी-छोटी पुडिय़ा बनाकर विक्रय करते थे, तो उन्होंने कहा कि तमाम पहलुओं पर पुलिस आरोपीगणों को पीआर पर लेकर पूछताछ करेगी। जो भी इस कारोबार में संलिप्त पाये जाएगें उनको बख्शा नहीं जाएगा। क्योंकि नशा हमारे समाज को खोखला कर रहा है, खासकर युवा इसके शिकार बहुत ज्यादा हो रहे हैं।

पकड़े गये दोनों आरोपियों के विरूद्ध पहले से दर्ज हैं मामले
पुलिस गिरफ्त में आये दोनों आरोपी योगेश और हमीद का पिछला रिकार्ड भी नशे के कारोबार में कई जगह एनडीपीए एक्ट के तहत मामले दर्ज हैं। इनमें से एक जो कि भदावर कॉलोनी कुरथरा गाँव का रहने वाला है, उसके विरूद्ध पूर्व में आग लगा देने तथा नुकसान करने के दो अपराध पंजीबद्ध हैं। और जो मिहोना का निवासी है, उसके विरूद्ध चार प्रकरण पंजीबद्ध हैं।

आपके संज्ञान में भी कोई अवैध कारोबार हो रहा हो तो पुलिस को सूचना दें
पत्रकारों से भी शहर कोतवाली टीआई रविन्द्र शर्मा ने अपील करते हुये कहा कि आप लोग भी पुलिस की मदद करें, आप लोग हमसे ज्यादा फील्ड में घूमकर वर्क करते हो, यदि कहीं कोई अवैध कारोबार हो रहा हो तो मुझे जरूर अवगत करायें। हम उस व्यक्ति के विरूद्ध कठोर से कठोर कार्रवाई करेंगें, और आप लोगों का नाम गुप्त में रखा जायेगा। साथ ही आमजन से भी इस प्रकार की सूचना देने का आग्रह उन्होंने किया।

दोनों नशाखोरों को पकडऩे में इनका रहा विशेष योगदान
इस पूरी कार्रवाई में कोतवाली प्रभारी रविन्द्र शर्मा, उपनिरीक्षक अतुल भदौरिया, प्रधान आरक्षक जितेन्द्र यादव, अभिषेक यादव, दीपक राजावत, राहुल राजावत, राहुल सिकरवार, सुशील शर्मा, अमन राजावत, की विशेष भूमिका रही।

Headlines Today 24

Related posts

उत्कृष्ट विद्यालय में मनाया गया नशा निषेध दिवस, संगोष्ठी का हुआ आयोजन, दिलाई गई शपथ

Headlines Today24

कोतवाली पुलिस ने चलाया आदतन अपराधियों का धरपकड़ अभियान

Headlines Today24

भिण्ड विधायक ने परिवार के साथ किया मतदान

Headlines Today24