24.9 C
Bhind
September 7, 2026
Headlines Today 24
भिण्डमध्यप्रदेश

“तिलक होली से दिया गया जल संरक्षण का संदेश”

भिण्ड पवन शर्मा

भिंड जिले में स्थित श्री दिगंबर जैन नशिया जी मंदिर में होली मिलन समारोह धूम धाम से मनाया गया। इस दौरान जमकर रंग गुलाल उड़े। इसमें शामिल सामाजिक संस्था श्री दिगंबर जैन सोशल अजितनाथ ग्रुप के सभी परिवारों ने एक दूसरे को तिलक लगाकर होली की बधाई दी और शपथ ली कि “भारत के जिम्मेदार नागरिक होने के नाते, पानी की कमी से हीन वाली सभी समस्याओं के बारे में हमें अपने आपको जागरुक रखना चाहिये और इसी विषय के साथ सभी ने प्रतिज्ञा ली और जल संरक्षण के लिये एक-साथ आगे आये। उन्होंने कहा कि यह सही कहा गया है कि सभी लोगों का छोटा प्रयास एक बड़ा परिणाम दे सकता है, जैसे कि बूंद-बूंद करके तालाब, नदी और सागर बन सकता है।”


इस कार्यकर्म में ग्रुप के राकेश जैन बच्चू भैया (संरक्षक) ने सफल कार्यकर्म का संचालन किया । अशोक जैन सर्राफ(अध्यक्ष), शैलेन्द्र जैन(योगी) (सचिव), राजेश जैन (कोषाध्यक्ष) ने सभी सदस्यों का आभार प्रकट किया। कार्यकम संयोजक: मुकेश जैन पवैया, मुन्ना जैन, विनय जैन, कु. सलोनी जैन व ग्रुप के अन्य सभी सदस्य उपस्थित थे।

Headlines Today 24

Related posts

Hitnspin: Ihr Tor zu aufregenden Online-Casino-Spielen

वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप चल समारोह में आमंत्रण के लिए बांटे गए पीले चावल

Headlines Today24

5 कलेक्टर सहित 13 आईएएस के हुए तबादले। गुना, भिंड, पन्ना, उमरिया, छिंदवाड़ा के कलेक्टर बदले

Headlines Today24