23.2 C
Bhind
July 24, 2026
Headlines Today 24
भिण्डमध्यप्रदेश

जीवन में कन्यादान से बड़ा कोई दान नहीं – उमेश सिंह भदोरिया

जीवन में कन्यादान से बड़ा कोई दान नहीं – उमेश सिंह भदोरिया

पवन शर्मा,

भिण्ड। जिले की अटेर विधानसभा क्षेत्र के जिला पंचायत सदस्य एवं पूर्व जनपद अध्यक्ष पति उमेश सिंह भदोरिया ‘गुड्डू जम्होरा’ एवं उनके छोटे भाई दुर्गेश सिंह भदोरिया ने ग्राम पंचायत जम्होरा में दारा बाल्मिक की बेटियों का कन्यादान किया। उन्होंने कन्याओं के हाथ पीले कर शादी समारोह का कार्यक्रम बड़े धूमधाम से सम्पन्न किया।

गुड्डू जम्होरा ने कहा कि जिंदगी में एक बार कन्यादान करना बहुत जरूरी है। मैं अपने आप को बड़ा सौभाग्यशाली मानता हूं कि आज अपने गांव में दारा वाल्मीकि बेटियों का कन्यादान करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। उन्होंने कहा आपका भाई आपका बेटा आपके हर सुख दुख में आपके साथ खड़ा रहेगा। इस मौके पर दुर्गेश भदोरिया,भानु भदोरिया, नीलेश बंटू भदोरिया, जीतू भदोरिया, विकास भदोरिया, संदीप भदोरिया ,कृष्णा पुरोहित आदि लोग मौजूद रहे।

Headlines Today 24

Related posts

ईश्वर अंश जीव अविनाशी चौपाई को चरितार्थ कर रहे मुख्यमंत्री जन सेवा मित्र

Headlines Today24

गलत काम का विरोध नेताजी को पड़ गया भारी, विरोधियों ने दर्ज करा दी एफआईआर!

Headlines Today24

आशु राजौरिया बने ब्राह्मण अंतर्राष्ट्रीय युवा संगठन के संभागीय उपाध्यक्ष

Headlines Today24