23.3 C
Bhind
September 8, 2026
Headlines Today 24
कोरोनाक्राइमभिण्ड

कोरोना की रैंडम सैंपलिंग करने गए स्वास्थ्यकर्मी के साथ मारपीट, 5 पर मामला दर्ज

  • गणेश शाक्य

भिंड जिले के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में कोविड-19 की रेंडम सेंपलिंग करने गए स्वास्थ्य कर्मी के साथ मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने सिटी कोतवाली थाना पहुंचकर मारपीट की घटना की जानकारी दी, जिसके बाद 3 ज्ञात और दो अज्ञात आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज पर लिया गया है। साथ ही पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

दरअसल भिंड जिले में कोरोना के मामले कम होने के बाद भी उसकी पूर्ण रूप से रोकथाम के लिए कोविड-19 की रेंडम सेंपलिंग की जा रही है। सोमवार को भी स्वास्थ्य विभाग के अस्थाई कर्मचारी शतानंद शर्मा अपने दो अन्य साथियों के साथ नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड नंबर 36 गोविंद नगर में कोरोना की रेंडम सेंपलिंग करने गए। बतौर शतानंद एक घर पर पहुंचकर जब उन्होंने सैंपलिंग की बात कही तो घरवाले सैंपलिंग के लिए राजी नहीं। जिसके बाद वह उस घर से चला आया। लेकिन इतने में ही कुछ लोगों ने उस पर पीछे से हमला कर दिया और जमकर मारपीट कर दी। जिससे पीड़ित स्वास्थ्यकर्मी के शरीर पर मारपीट की चोट के निशान भी बन गए। पीड़ित के मुताबिक उसके दो अन्य साथी उससे दूर थे जिसके चलते केवल उसकी मारपीट हुई। वहीं मामले में बताया जा रहा है कि पीड़ित का आरोपियों के साथ कोई पुराना विवाद भी चल रहा था, लेकिन पीड़ित से इस बारे में पूछे जाने पर वह पुराने विवाद से इंकार करता रहा। पीड़ित की शिकायत पर सिटी कोतवाली थाना पुलिस ने तीन ज्ञात और दो अज्ञात आरोपियों के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। साथ ही पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

सुनिये क्या कहा पीड़ित स्वास्थ्यकर्मी ने…[embedyt] https://www.youtube.com/watch?v=11yWyHv7rcA[/embedyt]

Headlines Today 24

Related posts

भाजपा कर रही लोगों को गुमराह- शांति कुशवाह

Headlines Today24

अधिया, बंदूक, कट्टों के साथ 7 आरोपी पुलिस गिरफ्त में, पुलिस अधीक्षक ने दिया टीम को 10 हजार का इनाम

Headlines Today24

सामाजिक बुराइयों के चक्रव्यूह को भेदेंगे ये अभिमन्यु, एसपी एवं सीओ ने हरी झंडी दिखाकर किया रैली को रवाना

Headlines Today24