23.2 C
Bhind
August 27, 2026
Headlines Today 24
Uncategorizedदेशभिण्डमध्यप्रदेश

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने जेल हादसे पर किया दुःख व्यक्त, उनके निर्देश पर डॉ रमेश दुबे, राज्यमंत्री ओपीएस भदौरिया को साथ लेकर पहुंचे मरीजों से मिलने और जेल का निरीक्षण करने

भिण्ड जिला जेल में हुए हादसे को लेकर केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने किया दुःख व्यक्त

राज्यमंत्री भदौरिया व प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डॉ दुबे को घायलों से मिलने भेजा

भिण्ड, जिले की मुख्य जेल उपजेल भिण्ड हादसे पर केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री श्रीमंत ज्योतिरादित्य सिंधिया ने दुःख व्यक्त किया है और हादसे पर गहरी चिंता जताई है। केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने हादसे की वस्तुस्थिति जानने के लिए राज्यमंत्री ओपीएस भदौरिया एवं भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डॉ रमेश दुबे से दूरभाष पर बात कर घटना स्थल पर जाने को कहा। सिंधिया के निर्देश पर राज्यमंत्री भदौरिया एवं डॉ दुबे अपने सदस्यों के साथ जिला अस्पताल पहुंचे और वहां भर्ती किये गए सभी घायल कैदियों से मिलकर उनका हालचाल जाना और चिकित्सकों से उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी प्राप्त की। साथ ही राज्यमंत्री ने स्वास्थ्य प्रबंधन को घायलों के बेहतर उपचार के लिए कहा।
इसके साथ ही राज्यमंत्री भदौरिया एवं डॉ दुबे ने घटना स्थल पर पहुंच कर मामले से सम्बंधित जानकारी प्राप्त की और तत्पश्चात नवीन जेल का निरीक्षण कर वहां खामियों को जल्द से जल्द पूरा करने और यथासम्भव नवीन जेल के शुरू करने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाने के लिए प्रशासन को निर्देशित किया।
प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डॉ रमेश दुबे ने बताया कि केंद्रीय मंत्री श्रीमन्त ज्योतिरादित्य सिंधिया जी ने उक्त घटना पर दुःख व्यक्त किया है और हादसे पर गहरी चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि श्रीमंत सिंधिया जी ने हमें यथासम्भव प्रयास करने के लिए निर्देशित किया है, नवीन भवन को जल्द से जल्द कैदियों के रखें जाने के लिए तैयार करने पर मुख्य फोकस करने की बात कही, डॉ दुबे ने जिले में सभी पुराने शासकीय भवनों,विद्यालयों का सर्वे कराए जाने की बात कही ताकि ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न होने पाए।

Headlines Today 24

Related posts

पाठक को बनाया गया नगरीय निकाय चुनाव का प्रभारी

Headlines Today24

निगम उपाध्यक्ष संजीव कांकर के प्रथम आगमन पर समर्थकों ने किया जोरदार स्वागत

Headlines Today24

Analiza platformy zakładowej STS dla wymagających graczy