22.6 C
Bhind
July 23, 2026
Headlines Today 24
भिण्डराजनीति

कर्नाटक में कांग्रेस की जीत पर कांग्रेस ने आतिशबाजी चलाकर मिष्ठान वितरण किया

भिण्ड,पवन शर्मा

कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी को प्रचंड बहुमत मिलने पर शहर कांग्रेस भिंड ने शहर अध्यक्ष डॉ राधेश्याम शर्मा के नेतृत्व में आतिशबाजी चलाकर मिष्ठान वितरण किया। भिंड शहर के हृदय स्थल परेड चौराहे पर
इस अवसर पर बोलते हुए शहर अध्यक्ष राधेश्याम शर्मा ने कहा कर्नाटक की जीत पूरे देश की जीत है। इस समय बीजेपी ने देश में जो अराजकता का माहौल पैदा किया है उसके विरोध में माननीय राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा निकाल कर मोहब्बत बांटने का पैगाम लोगों को दिया है। इसी के परिणाम स्वरूप आज कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को प्रचंड बहुमत मिला है।

उन्होंने कहा कि आने वाले मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में भी कांग्रेस प्रचंड बहुमत से चुनाव जीतेगी।


इस अवसर पर प्रमुख रूप से खिजर मोहम्मद कुरेशी, राम प्रकाश यादव, संतोष त्रिपाठी, रेखा भदौरिया, संदीप मिश्रा, प्रदीप जैन, सुमित शर्मा, कुलदीप भारद्वाज, विजय गोयल, इरशाद अहमद, कृष्णा कुशवाहा, जानकी परिहार, पूजा कुशवाह, बॉबी शाक्य, ज्योति राठौर, मनोज जैन, मामा शैलेंद्र भदौरिया, गोपाल राजावत, कमलेश जाटव, हिम्मत सिंह, विजय दैपुरिया, पिंटू शर्मा, हाजी अलीम, स्वदेश कुशवाह, रामहेत शाक्य आदि कांग्रेसी उपस्थित रहे।

Headlines Today 24

Related posts

पुलिस द्वारा पकड़ी गई शराब की दो खेप, चार साल से फरार एक स्थायी वारंटी को भी दबोचा

Headlines Today24

पुलिस ने दो हथियार तस्करों को दबोचकर जब्त किए 6 अवैध हथियार

Headlines Today24

परियोजना अधिकारी, पर्यवेक्षक एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता/ सहायिकाओं ने कलेक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन

Headlines Today24