35.8 C
Bhind
June 16, 2026
Headlines Today 24
देशमध्यप्रदेश

इस विधायक ने कलेक्टर को कह दिया ढोर, बेवकूफ और भी बहुत कुछ, गंभीर धाराओं में मामला दर्ज

दमोह जिले के पथरिया से विधायक रामबाई परिहार ने शुक्रवार को कलेक्टर के सामने ही उनसे अपमानजनक शब्द कह डाले और कलेक्टर को सार्वजनिक रूप से अपमानित किया। उन्होंने कलेक्टर को लोगों के सामने ही ढोरऔर बेवकूफ जैसे शब्द कह दिए। कलेक्टर के चैंबर में जाने के बाद भी वह उनको भला बुरा कहती रहीं। पीड़ित महिलाओं को साथ लेकर वह कलेक्टर के पास पहुंची थीं। वहीं कलेक्टर की शिकायत पर विधायक रामाबाई के खिलाफ गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है।

दरअसल पथरिया विधानसभा के नरसिंहगढ़ में शुक्रवार को जन समस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया था। इसमें कलेक्टर नहीं पहुंचे थे जबकि विधायक रामाबाई वहां मौजूद थीं। शिविर में बहुत सारी महिलाओं ने अपनी समस्याएं विधायक को बताईं तो स्वभाव से गुस्सैल विधायक महोदया महिलाओं को लेकर कलेक्ट्रेट पहुंच गईं। उन्होंने कलेक्टर को चैंबर से बाहर बुलाया और फिर कलेक्टर से महिलाओं की समस्याएं बताने लगीं। जिसपर कलेक्टर ने कहा कि वह जांच करा लेंगे और देख लेंगे। कलेक्टर के इतने शब्द सुनते ही विधायक महोदया का पारा सातवें आसमान पर पहुंच गया और हमेशा सुर्खियों में रहने वाली विधायक रामाबाई ने महिलाओं और अन्य कर्मचारियों के सामने ही कलेक्टर को भला बुरा कह दिया। उन्होंने कलेक्टर को ढोर, बेवकूफ, मूर्ख सहित बहुत कुछ बोल दिया।
मामले की शिकायत कलेक्टर द्वारा सिटी कोतवाली में की गई।

दमोह कलेक्टर कृष्ण चैतन्य से अभद्रता करती हुईं पथरिया विधायक

कलेक्टर की शिकायत पर कोतवाली थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है। पुलिस अधीक्षक का कहना है कि कलेक्टर की शिकायत पर विधायक रामाबाई के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है। जांच के बाद आगे की कार्यवाही की जाएगी। वहीं मामले मामले में अब विधायक महोदया खेद जता रहीं हैं।

दमोह एसपी

अब यहां पर बड़ा सवाल यह उठता है कि क्या पढ़ लिखकर आईएएस बनकर जिले को चला रहे अधिकारी से जनप्रतिनिधि का इस प्रकार का व्यवहार क्या उचित है? अगर कोई समस्या थी तो उसे कलेक्टर के सामने आराम से भी रखा जा सकता था। लेकिन विधायक महोदया को तो हमेशा सुर्खियों में रहने की आदत जो है और शायद एक बार फिर यही सुर्खी बटोरने के लिए उन्होंने यह नुस्खा अपनाया। लेकिन इसे कतई जायज नहीं ठहराया जा सकता और इसकी परिणिति एफआईआर में हो गई है। हालांकि कलेक्टर को भी पहले ही विधायक महोदया को आराम से बिठाकर बात करनी चाहिए थी। लेकिन शायद महोदय तो महिलाओं के सामने अपनी दबंगई दिखाना चाहती थीं।

Headlines Today 24

Related posts

Experience Premium Gaming at Villento Casino Canada

यूनिवर्सिटी कर्मचारियों के बीच चले लात घूंसे, वीडियो वायरल

Headlines Today24

SpinBetter: Kompleksowy Przewodnik po Kasynie i Zakładach Sportowych