25.5 C
Bhind
July 23, 2026
Headlines Today 24
Uncategorizedदेशभिण्डमध्यप्रदेशराजनीति

इस विधायक ने एक हाथ से गिरा दिया कंक्रीट पिलर, देखिये वीडियो

घटिया निर्माण की पराकाष्ठा

इस विधायक ने हाथ से ही गिर दिया निर्माणाधीन ओपन जिम का कंक्रीट पिलर, निर्माणाधीन ओपन जिम का निरीक्षण करने गए थे विधायक

  • परानिधेश भारद्वाज

भिण्ड शहर में चल रहे ओपन जिम के निर्माण के दौरान निर्माण कार्य देखने गए विधायक द्वारा हाल ही में खड़े किए गए कंक्रीट पिलर को हाथ से ही गिरा कर घटिया निर्माण कार्य की पोल खोल दी। साथ ही गुणवत्ताहीन निर्माण कार्य देखकर विधायक ने इंजीनियर को भी जमकर फटकार लगाई। साथ ही गुणवत्तापूर्ण निर्माण कार्य करने के लिए ठेकेदार और नगरपालिका इंजीनियर को हिदायत दी। इसका।

[embedyt] https://www.youtube.com/watch?v=RLEQCei5TAI[/embedyt]

दरअसल भिण्ड शहर में ओपन जिम बनाने के लिए खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा राशि दी गई थी। जिसका निर्माण कार्य गौरी सरोवर किनारे चल रहा है। शनिवार को भिण्ड से बसपा विधायक संजीव सिंह कुशवाह निर्माण कार्य देखने पहुंचे। उन्होंने एक नजर में ही निर्माण कार्य की गुणवत्ता को परख लिया और फिर जैसे ही उन्होंने कंक्रीट के पिलर को हाथ से धक्का दिया वह भरभरा कर गिर पड़ा। इसके साथ ही तार फेंसिंग के लिए लगाए गए सीमेंट पिलर भी जिम शुरू होने से पहले ही उखड़ने लगे। गौरी सरोवर किनारे ओपन जिम के निरीक्षण के दौरान घटिया काम देख कर नाराज हुए विधायक संजीव सिंह कुशवाह ने ठेकेदार और इंजीनियर को लताड़ लगाई और गुणवत्तापूर्ण कार्य करने की हिदायत दी। विधायक ने नगरपालिका इंजीनियर से कहा कि शहर में उच्च गुणवत्ता से कराए जाएं काम, मेरा ही आदमी या कार्यकर्ता क्यों न हो घटिया काम वाले को बख्शा न जाये
– सुनिये पिलर गिरानेके बाद क्या कहा भिण्ड विधायक संजीव सिंह कुशवाह

[embedyt] https://www.youtube.com/watch?v=1izVJpJIcKI[/embedyt]

Headlines Today 24

Related posts

सदर विधायक ने किया मकर संक्रांति समारोह का आयोजन

Headlines Today24

जिन्होंने दिन भर उड़ाई कोरोना गाइडलाइंस की धज्जियां, वही दे रहे थे इसका पालन करने और मास्क पहनने की नसीहत

Headlines Today24

भारतीय युवाओं के प्रेरणा स्रोत हैं स्‍वामी विवेकानंद – अतुल रमेश पाठक

Headlines Today24