27.1 C
Bhind
September 12, 2026
Headlines Today 24
Uncategorized

आंधी-तूफान ने उजाड़ दिया गरीब का आशियाना

बुलंदशहर के सिकंदराबाद में सोमवार देर रात आई आंधी-तूफान ने जमकर कहर बरपाया, तूफान से हीरा कॉलोनी में स्थित एक टीनशेडनुमा मकान धराशाही हो गया। जिससे मकान में सो रहा बुजुर्ग मलबे के नीचे दब गया और घायल हो गया।

परिजन व कॉलोनीवासियों ने कड़ी मशक्कत के बाद घायल को बाहर निकाला. हालांकि इस हादसे में पीड़ित मामूली रूप से घायल हुआ है।

इसके अलावा तूफान की तेज़ रफ्तार के सामने सिकंदराबाद में बड़े बड़े विशाल पेड़ भी धराशायी हो गए जबकि तुफान के कारण कई जगह बिजली के खंभे गिरने की खबरें भी सामने आईं। पीड़ित दिलीप सिंह ने बताया कि वो और उनका परिवार टीनशेडनुमा मकान में बताशे बनाने का कार्य करते हैं। रात को परिवार दूसरे घर चला जाता है जबकि दिलीप अपने पशुओं के साथ उसी मकान में सो जाते हैं।

दिलीप ने बताया कि रात करीब डेढ़ बजे अचानक आंधी-तूफान ने सिकन्द्राबाद में दस्तक दी, इससे पहले पीड़ित कुछ समझ पाता उससे पहले ही सिमेंटिड टीनशेड उनके ऊपर गिर गया, जिससे वो घायल हो गए।

हालांकि गनीमत रही के परिवार ने मौके पर पहुंचकर कॉलोनीवासियों की मदद से दिलीप को बाहर निकाला।
पीड़ित के मुताबिक इससे न सिर्फ उन्हें चोट आई हैं बल्कि 50 हज़ार से ज़्यादा का नुकसान भी हुआ है।

रिपोर्ट इरशाद मलिक ब्यूरो चीफ बुलंदशहर

Headlines Today 24

Related posts

दोस्त ने ही कर दी दोस्त की हत्या, पुलिस ने सुलझाई मर्डर मिस्ट्री

Headlines Today24

आवास योजना हितग्राही संवाद के मुख्य कार्यक्रम में प्रदेश के मुखिया के पहुंचे के काफी देर बाद जिलास्तरीय कार्यक्रम में पहुंचे राज्यमंत्री ओपीएस भदौरिया

Headlines Today24

भारत विकास परिषद दे रहा है केक काटने की जगह सनातन संस्कृति से जन्मदिन मनाने की प्रेरणा, भाविप द्वारा कुछ यूं मनाया जाता है जन्मदिन

Headlines Today24