19.1 C
Bhind
October 24, 2026
Headlines Today 24
भिण्ड

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका एकता यूनियन द्वारा कलेक्टर को मुख्यमंत्री एवं आयुक्त महिला बाल विकास के नाम दिया गया ज्ञापन

भिण्ड, पवन शर्मा

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका एकता यूनियन का प्रदेश व्यापी भूख हड़ताल एव एकदिवसीय केंद्र बंद हड़ताल सोमवार को किया गया। जिसमें उन्होंने 26 सूत्रीय मांगों को लेकर भिंड कलेक्टर को मुख्यमंत्री एवं आयुक्त महिला एवं बाल विकास विभाग मध्यप्रदेश शासन को ज्ञापन दिया। जिसमें उन्होंने मांग रखी है कि मानदेय से अनुचित ढंग से काटी गई राशि का एरियर सहित वापस किए जाएं सेवानिवृत्ति पर घोषित एकमुश्त राशि की घोषित दिनांक से लागू करने महगाई के अनुरूप मानदेय में वृद्धि करने सहित मांगों का निराकरण किया जाए।

सोमवार को भिंड जिले की सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता भिंड कलेक्टर कार्यालय पहुंची जहां पर सभी ने एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया 26 सूत्री मांगों को लेकर उन्होंने कहा अगर सरकार ने हमारी जल्द मांगे नहीं पूरी की तो दिल्ली में जंतर मंतर में बड़ा धरना प्रदर्शन करेंगे और आने वाले चुनावों में सरकार का विरोध करेंगें।बड़ी संख्या में भिंड जिले में आंगनबाड़ी यूनियन कार्यकर्ता भिंड पहुंची जहां सभी कार्यकर्ताओं ने अपनी मांगों के लिए ज्ञापन देने के लिए पहुंची अगर सरकार जल्द इनकी मांगे पूरी नहीं करती तो आने वाले समय में सरकार का चुनाव में विरोध करेंगी , सभी आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं की 26 सूत्रीय मांगे हैं उन मांगों को पूरा करने के लिए प्रदेश सरकार से मांग की है।

Headlines Today 24

Related posts

तिरंगा हमारे गौरव, एकता और स्वतंत्रता के लिए किए गए बलिदानों का प्रतीक है: पाठक

Headlines Today24

चौकी झांकरी थाना मौ पुलिस ने शासकीय स्कूल झांकरी पर चलाया हेलमेट, नशा मुक्ति तथा सायबर जागरूकता अभियान

Headlines Today24

नेता प्रतिपक्ष ने राज्य निर्वाचन आयुक्त को पत्र लिखकर पंचायत निर्वाचन मतगणना पर उठाए सवाल!

Headlines Today24