शनिवार, 28 नवम्बर 2026
बड़ी खबरें
रणजी डेब्यू में शतक जड़ने वाले भिण्ड के सक्षम पुरोहित का शहर लौटने पर भव्य स्वागत रोहित राजावत का कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी में जलवा, 13 विकेट लेकर बने मैन ऑफ द मैच शिक्षण भ्रमण के माध्यम से विद्यार्थियों ने जाना बाल अधिकारों का महत्व, चाइल्ड हेल्पलाइन की कार्यप्रणाली से हुए रूबरू अभ्युदय आयुर्वेदा पंचकर्म क्लीनिक पर नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित, मरीजों की हुई जांच श्रीरामकथा के समापन पर शंकराचार्य ने आत्मचिंतन और आत्मसाक्षात्कार का दिया संदेश ग्वालियर-भिंड हाईवे आंदोलन का 27 अक्टूबर को होगा शंखनाद, त्रिमूर्ति धाम ऊमरी में जुटेंगे संत निष्काम भाव से किया गया कर्म ही सच्चा यज्ञ, अहंकार मनुष्य के पतन का कारण: शंकराचार्य नेशनल हाईवे-719 को फोरलेन बनाने की मांग को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, केंद्रीय मंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन BDCA के खिलाड़ियों के बेहतरीन प्रदर्शन से एक दिन में तिहरी सफलता भिंड की धरा पर हुआ शंकराचार्य जी का आगमन
Trending

रोहित राजावत का कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी में जलवा, 13 विकेट लेकर बने मैन ऑफ द मैच

Headlines Today24

3 weeks ago 513 views
रोहित राजावत का कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी में जलवा, 13 विकेट लेकर बने मैन ऑफ द मैच
परानिधेश भारद्वाज, भिण्ड। भिण्ड के युवा क्रिकेटर रोहित राजावत ने अंडर-23 कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन करते हुए मध्य प्रदेश को महत्वपूर्ण जीत दिलाई। छत्तीसगढ़ के भिलाई में मध्य प्रदेश अंडर-23 और छत्तीसगढ़ अंडर-23 के बीच खेले गए चार दिवसीय मुकाबले में रोहित ने दोनों पारियों में कुल 13 विकेट लेकर मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार अपने नाम किया। बारिश के कारण मैच के दो दिन प्रभावित रहने के बावजूद मध्य प्रदेश की टीम ने दमदार प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल की। इस जीत में रोहित राजावत की घातक गेंदबाजी निर्णायक साबित हुई। रोहित ने पहली पारी में 11 ओवर में मात्र 27 रन देकर 5 विकेट हासिल किए। इस दौरान उन्होंने 6 मेडन ओवर भी फेंके। वहीं दूसरी पारी में उन्होंने 13 ओवर में 42 रन देकर 8 विकेट चटकाए। खास बात यह रही कि दूसरी पारी में उन्होंने पांच बल्लेबाजों को क्लीन बोल्ड कर अपनी सटीक लाइन-लेंथ और धारदार गेंदबाजी का शानदार प्रदर्शन किया। रोहित की इस उपलब्धि से भिण्ड जिला क्रिकेट एसोसिएशन (BDCA) में खुशी का माहौल है। रोहित वर्तमान में BDCA के चौधरी दिलीप सिंह लॉ कॉलेज ग्राउंड पर कोच रविशेखर कटारे के मार्गदर्शन में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। उल्लेखनीय है कि इसी मैदान पर कोच रविशेखर कटारे से प्रशिक्षण लेने वाले बल्लेबाज सक्षम पुरोहित ने हाल ही में अपने रणजी ट्रॉफी डेब्यू मैच में शतक लगाकर जिले का नाम रोशन किया था। अब रोहित राजावत के इस शानदार प्रदर्शन ने भिण्ड के क्रिकेट प्रतिभाओं की एक और बड़ी उपलब्धि जोड़ दी है।

शेयर करें