शनिवार, 21 नवम्बर 2026
बड़ी खबरें
रणजी डेब्यू में शतक जड़ने वाले भिण्ड के सक्षम पुरोहित का शहर लौटने पर भव्य स्वागत रोहित राजावत का कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी में जलवा, 13 विकेट लेकर बने मैन ऑफ द मैच शिक्षण भ्रमण के माध्यम से विद्यार्थियों ने जाना बाल अधिकारों का महत्व, चाइल्ड हेल्पलाइन की कार्यप्रणाली से हुए रूबरू अभ्युदय आयुर्वेदा पंचकर्म क्लीनिक पर नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित, मरीजों की हुई जांच श्रीरामकथा के समापन पर शंकराचार्य ने आत्मचिंतन और आत्मसाक्षात्कार का दिया संदेश ग्वालियर-भिंड हाईवे आंदोलन का 27 अक्टूबर को होगा शंखनाद, त्रिमूर्ति धाम ऊमरी में जुटेंगे संत निष्काम भाव से किया गया कर्म ही सच्चा यज्ञ, अहंकार मनुष्य के पतन का कारण: शंकराचार्य नेशनल हाईवे-719 को फोरलेन बनाने की मांग को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, केंद्रीय मंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन BDCA के खिलाड़ियों के बेहतरीन प्रदर्शन से एक दिन में तिहरी सफलता भिंड की धरा पर हुआ शंकराचार्य जी का आगमन
Trending

विभिन्न प्रकार की खेल गतिविधियों का आयोजन कर मनाया गया खेल दिवस, हॉकी के जादूगर स्वर्गीय मेजर ध्यानचंद को किया गया याद

Headlines Today24

5 years ago 38 views
विभिन्न प्रकार की खेल गतिविधियों का आयोजन कर मनाया गया खेल दिवस, हॉकी के जादूगर स्वर्गीय मेजर ध्यानचंद को किया गया याद
हॉकी खिलाड़ी स्वर्गीय मेजर ध्यानचंद के जन्मदिवस खेल दिवस के अवसर पर भिंड क्रीड़ा भारती के माध्यम से जिला और तहसील लेवल पर कई जगह विभिन्न प्रकार की खेल प्रतियोगिताओं तथा खेल गतिविधियों का आयोजन कर स्वर्गीय ध्यानचंद जी के जन्मदिन पर खेल दिवस मनाया गया। सबसे पहले सुबह 6:00 बजे से 9:00 बजे तक टैगोर स्पोर्ट्स क्लब भिंड में क्रीड़ा भारती के सहयोग से सद्भावना मैच खेले गए। मैच के दौरान वॉलीबॉल के वरिष्ठ खिलाड़ी कृपाल सिंह कुशवाह, वॉलीबॉल कोच सुनील शर्मा, डॉ तरुण शर्मा और अजय भदौरिया मुख्य रूप से उपस्थित रहे। स्थानीय गौरी सरोवर पर भी किशोरी बोट क्लब के वाटर स्पोर्ट्स के खिलाड़ियों ने विभिन्न प्रकार से पानी पर नौकाओं द्वारा प्रदर्शन करके स्वर्गीय मेजर ध्यानचंद जी के जन्मदिन को खेल दिवस के रूप में मनाया। जिसका मार्गदर्शन अनिल मांझी और गजेंद्र सिंह कुशवाह ने किया। इस अवसर पर पैरा केनोइंग की अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी पूजा ओझा भी उपस्थित रही। इसी प्रकार स्थानीय जीवाजी क्लब भिंड में क्रीड़ा भारती के द्वारा प्रशांत शर्मा के दिशा निर्देशन में कबड्डी के सद्भावना मैच कराए गए, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में जिला मजिस्ट्रेट दिलीप गुप्ता मौजूद रहे, जबकि अध्यक्षता किशोरी स्पोर्ट्स क्लब के संचालक राधे गोपाल यादव ने की। संचालन प्रमोद गुप्ता के द्वारा किया गया। इसी प्रकार से अटेर ब्लॉक में क्यारी पुरा गांव में महिपाल सिंह भदोरिया के दिशा निर्देशन में बच्चों ने विभिन्न प्रकार के खेल खेल कर के ध्यान चंद जी के जन्मदिन को मनाया । सागर यादव के निर्देशन में अटेर तथा कुलदीप यादव के निर्देशन में मौ एवं गोहद क्रीड़ा भारती के सहयोग से कार्यक्रम कराए गए। मेहगांव के गोरमी में मुकेश यादव के दिशा निर्देशन में विभिन्न प्रकार के खेल खेले गए । विजय यादव और निश्चल यादव के दिशा निर्देशन में किशोरी स्पोर्ट्स क्लब पर भी विभिन्न खेल गतिविधियां बालक बालिकाओं के द्वारा की गई। भिंड शहर में विभिन्न खेल क्लबों पर भिण्ड क्रीड़ा भारती के अध्यक्ष राधे गोपाल यादव, महासचिव प्रमोद गुप्ता, संजय पंकज खेल प्रशिक्षक, नीरज बघेल, रविकांत धाकड़, अनिल श्रीवास आदि सभी ने खेल दिवस तथा ध्यानचंद जी के जन्मदिन को उत्साह पूर्वक मनाया।

शेयर करें