शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
बड़ी खबरें
रणजी डेब्यू में शतक जड़ने वाले भिण्ड के सक्षम पुरोहित का शहर लौटने पर भव्य स्वागत रोहित राजावत का कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी में जलवा, 13 विकेट लेकर बने मैन ऑफ द मैच शिक्षण भ्रमण के माध्यम से विद्यार्थियों ने जाना बाल अधिकारों का महत्व, चाइल्ड हेल्पलाइन की कार्यप्रणाली से हुए रूबरू अभ्युदय आयुर्वेदा पंचकर्म क्लीनिक पर नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित, मरीजों की हुई जांच श्रीरामकथा के समापन पर शंकराचार्य ने आत्मचिंतन और आत्मसाक्षात्कार का दिया संदेश ग्वालियर-भिंड हाईवे आंदोलन का 27 अक्टूबर को होगा शंखनाद, त्रिमूर्ति धाम ऊमरी में जुटेंगे संत निष्काम भाव से किया गया कर्म ही सच्चा यज्ञ, अहंकार मनुष्य के पतन का कारण: शंकराचार्य नेशनल हाईवे-719 को फोरलेन बनाने की मांग को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, केंद्रीय मंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन BDCA के खिलाड़ियों के बेहतरीन प्रदर्शन से एक दिन में तिहरी सफलता भिंड की धरा पर हुआ शंकराचार्य जी का आगमन
Trending

राशन किट बांट कर मनाई गई विवाह वर्षगांठ

Headlines Today24

5 years ago 5 views
राशन किट बांट कर मनाई गई विवाह वर्षगांठ

शिवपुरी अखिल भारतीय किरार क्षत्रिय महासभा शिवपुरी की जिला अध्यक्षा श्रीमती शशि भरत सिंह धाकड़ (संचालिका स्वामी विवेकानंद हायर सेकेण्डरी स्कूल पोहरी) द्वारा 26वी विवाह वर्षगांठ के अवसर पर 26 परिवारों को राशन किट का वितरण कर मनाई अपनी शादी की सालगिरह। प्रत्येक किट में खाने-पीने नहाने धोने जैसी दैनिक उपयोगी सामग्री का समावेश किया है साथ ही कोरोना संक्रमण से बचाव हेतु मास्क एवं सेनेटाइजर वितरण कर वैक्सीन लगवाने की अपील की। इनके द्वारा पूर्व में भी कई जरूरतमंद बस्तियों में जन्मदिन, विवाह वर्षगांठ या अन्य उत्सवों पर भी फल , मिष्ठान,वस्त्र वितरण आदि कार्यक्रम किए जाते रहे हैं।उनका ऐसा मानना है कि इन लोगों के बीच में उत्सव मनाने से खुशियां दुगनी हो जाती है और आत्मीयता बढ़ती है।इस कार्यक्रम में स्वामी विवेकानंद स्कूल के प्राचार्य भानु प्रताप सिंह धाकड़ एवं श्रीमती सरस्वती धाकड़ ,धर्मेंद्र धाकड़ ,केदारी धाकड़, देवेन्द्र धाकड़, भमर सिंह अगर्रा,मोहित ओझा, धीरेन्द्र धाकड़ , सुरेंद्र धाकड़, रामकुमार,पंचम जाटव , रुचि धाकड़ एवं अन्य मित्रगण उपस्थित रहे।

शिवपुरी से कपिल धाकड़ की रिपोर्ट

शेयर करें