शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
बड़ी खबरें
रणजी डेब्यू में शतक जड़ने वाले भिण्ड के सक्षम पुरोहित का शहर लौटने पर भव्य स्वागत रोहित राजावत का कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी में जलवा, 13 विकेट लेकर बने मैन ऑफ द मैच शिक्षण भ्रमण के माध्यम से विद्यार्थियों ने जाना बाल अधिकारों का महत्व, चाइल्ड हेल्पलाइन की कार्यप्रणाली से हुए रूबरू अभ्युदय आयुर्वेदा पंचकर्म क्लीनिक पर नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित, मरीजों की हुई जांच श्रीरामकथा के समापन पर शंकराचार्य ने आत्मचिंतन और आत्मसाक्षात्कार का दिया संदेश ग्वालियर-भिंड हाईवे आंदोलन का 27 अक्टूबर को होगा शंखनाद, त्रिमूर्ति धाम ऊमरी में जुटेंगे संत निष्काम भाव से किया गया कर्म ही सच्चा यज्ञ, अहंकार मनुष्य के पतन का कारण: शंकराचार्य नेशनल हाईवे-719 को फोरलेन बनाने की मांग को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, केंद्रीय मंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन BDCA के खिलाड़ियों के बेहतरीन प्रदर्शन से एक दिन में तिहरी सफलता भिंड की धरा पर हुआ शंकराचार्य जी का आगमन
Trending

स्पाइसजेट की कई नई उड़ानें शुरू, केंद्रीय उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किया औपचारिक उदघाटन

Headlines Today24

5 years ago 50 views
स्पाइसजेट की कई नई उड़ानें शुरू, केंद्रीय उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किया औपचारिक उदघाटन
शुक्रवार को ग्वालियर एयरपोर्ट से ग्वालियर - मुंबई, अहमदाबाद, पूना और जबलपुर से दिल्ली की स्पाइस जेट विमान सेवा शुरू की गई। इस कार्यक्रम को केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिन्धिया, केंद्रीय कृषि मन्त्री नरेंद्र सिंह तोमर, प्रदेश के मुख्य मन्त्री शिवराज सिंह चौहान ने वर्चुअली अपना सम्बोधन दिया। ग्वालियर में प्रभारी मंत्री तुलसी सिलावट, ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर और ग्वालियर के सांसद विवेक शेजवलकर ने सम्बोधित किया। इस अवसर पर सम्बोधन में सिविल एविएशन मिनिस्टर ज्योतिरादित्य सिन्धिया ने कहा कि किसी भी देश और प्रदेश की सम्रद्धि का आधार उसका पर्यटन होता है। पर्यटन की दृष्टि से इन उड़ानों का शुरू होना आवश्यक था। उन्होने कहा कि देश के 100 हवाई अड्डों का विस्तार किया जाएगा, जिससे पूरे देश के अधिकांश शहरों को हवाई सेवाओं से जोड़ा जाए और अधिक से अधिक उड़ाने शुरू की जा सकें। इस अवसर पर भाजपा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डॉ रमेश दुबे ने ग्वालियर को देश के प्रमुख शहरो से हवाई यात्राओं से जोड़ने के लिए केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का धन्यवाद देते हुए आभार प्रकट किया है। डॉ रमेश दुबे ने कहा है कि इन हवाई उड़ानों से ग्वालियर चम्बल सम्भाग ही नहीं अपितु पूरे मध्यप्रदेश एवं उत्तर प्रदेश के आगरा की जनता को भी यात्रा की सुविधा होगी और क्षेत्र के पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।

शेयर करें

संबंधित खबरें

940
पेज 1 / 157