कांग्रेस के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष 27 को करेंगे सत्याग्रह
Headlines Today24
1 year ago
508 views
27 Aug 2025
परानिधेश भारद्वाज,
मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा हाल ही में घोषित की गई जिला इकाइयों के जिलाध्यक्षों द्वारा पहले नगर आगमन पर किया जाएगा "वोट चोर गद्दी छोड़" सत्याग्रह का आयोजन।
27 जुलाई को कांग्रेस के नवनियुक्त जिलाध्यक्षों जिसमें शहर अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह भदौरिया 'पिंकी' एवं ग्रामीण अध्यक्ष रामशेष बघेल द्वारा निर्वाचन के बाद पहली बार भिण्ड शहर आगमन पर कांग्रेसियों द्वारा जोरदार स्वागत किया जाएगा, जिसके बाद सत्याग्रह किया जाएगा। इस अवसर पर जिलेभर के कांग्रेस कार्यकर्ता भिण्ड में जगह जगह स्वागत कर शहर में स्थित चौधरी गार्डन में सभा को संबोधित करेंगे। इस दौरान जिलेभर के कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सभी कांग्रेसियों का मार्गदर्शन करेंगे।
दोनों नवनिर्वाचित जिलाध्यक्षों शहर अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह भदौरिया पिंकी एवं ग्रामीण अध्यक्ष रामशेष बघेल ने सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं, वरिष्ठजनों एवं पूर्व व वर्तमान पदाधिकारियों को स:आग्रह आमंत्रित किया है।