शनिवार, 28 नवम्बर 2026
बड़ी खबरें
रणजी डेब्यू में शतक जड़ने वाले भिण्ड के सक्षम पुरोहित का शहर लौटने पर भव्य स्वागत रोहित राजावत का कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी में जलवा, 13 विकेट लेकर बने मैन ऑफ द मैच शिक्षण भ्रमण के माध्यम से विद्यार्थियों ने जाना बाल अधिकारों का महत्व, चाइल्ड हेल्पलाइन की कार्यप्रणाली से हुए रूबरू अभ्युदय आयुर्वेदा पंचकर्म क्लीनिक पर नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित, मरीजों की हुई जांच श्रीरामकथा के समापन पर शंकराचार्य ने आत्मचिंतन और आत्मसाक्षात्कार का दिया संदेश ग्वालियर-भिंड हाईवे आंदोलन का 27 अक्टूबर को होगा शंखनाद, त्रिमूर्ति धाम ऊमरी में जुटेंगे संत निष्काम भाव से किया गया कर्म ही सच्चा यज्ञ, अहंकार मनुष्य के पतन का कारण: शंकराचार्य नेशनल हाईवे-719 को फोरलेन बनाने की मांग को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, केंद्रीय मंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन BDCA के खिलाड़ियों के बेहतरीन प्रदर्शन से एक दिन में तिहरी सफलता भिंड की धरा पर हुआ शंकराचार्य जी का आगमन
Trending

सावित्रीबाई फुले जयंती पर 3 जनवरी को विशाल चल समारोह में सभी को शामिल होने का किया गया आह्वान: मानसिंह कुशवाहा

Headlines Today24

1 year ago 312 views
सावित्रीबाई फुले जयंती पर 3 जनवरी को विशाल चल समारोह में सभी को शामिल होने का किया गया आह्वान: मानसिंह कुशवाहा
परानिधेश भारद्वाज, भिण्ड। कुशवाहा समाज द्वारा 3 जनवरी को जिला कांग्रेस अध्यक्ष मान सिंह कुशवाहा के नेतृत्व में सावित्रीबाई फुले जयंती पर विशाल चल समारोह और आमसभा का आयोजन किया जा रहा है। चल समारोह और आम सभा की तैयारियों को लेकर मानसिंह कुशवाहा द्वारा जिलेभर में बैठकें लेकर लॉगिन को आमंत्रित किया गया। गुरुवार को भी शहर के गोविंद नगर, महावीर नगर, अशोक नगर में बैठकों का आयोजन किया गया। बैठक में कांग्रेस जिलाध्यक्ष मानसिंह कुशवाहा ने मौजूद लोगों को जानकारी देते हुए बताया कि 3 जनवरी को सावित्रीबाई फुले जयंती बड़े ही धूमधाम से मनाई जा रही है। इस अवसर पर भिंड शहर में चल समारोह निकाला जाएग। चल समारोह शहर की नई कृषि उपज मंडी से शुरू होगा जो बस स्टैंड, सिटी कोतवाली होते हुए एमजेएस खेल ग्राउंड पहुंचेगा। जहां पर आम सभा का आयोजन होगा। सावित्रीबाई फुले के चल समारोह और आम सभा में अधिक से अधिक लोगों के शामिल होने के लिए अनुरोध किया गया है। मानसिंह कुशवाहा ने बताया कि चल समारोह में ज्योतिबाराव फुले, डॉ. भीमराव अंबेडकर, देवी अहिल्या बाई होलकर, वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी, राष्ट्रमाता फातिमा शेख, वीरांगना झलकारी बाई कोरी, राष्ट्रवीर दुर्गादास राठौर, ललई सिंह यादव, महर्षि वाल्मीकि की झांकियां भी निकाली जाएंगी। यह चल समारोह समाज में परिवर्तन लाने का काम करेगा। इस मौके पर पूर्व जिला पंचायत सदस्य विजय सिंह कुशवाहा, राम सिंह छुन्ना, जबर सिंह कुशवाह, रामज्ञान कुशवाह) प्रताप सिंह कुशवाहा, सूरज कुशवाहा, अमित कुशवाहा, सुरेंद्र कुशवाहा, विकास कुशवाहा आदि मौजूद रहे।
Tags #

शेयर करें

संबंधित खबरें

621
पेज 1 / 104