रविवार, 22 नवम्बर 2026
बड़ी खबरें
रणजी डेब्यू में शतक जड़ने वाले भिण्ड के सक्षम पुरोहित का शहर लौटने पर भव्य स्वागत रोहित राजावत का कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी में जलवा, 13 विकेट लेकर बने मैन ऑफ द मैच शिक्षण भ्रमण के माध्यम से विद्यार्थियों ने जाना बाल अधिकारों का महत्व, चाइल्ड हेल्पलाइन की कार्यप्रणाली से हुए रूबरू अभ्युदय आयुर्वेदा पंचकर्म क्लीनिक पर नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित, मरीजों की हुई जांच श्रीरामकथा के समापन पर शंकराचार्य ने आत्मचिंतन और आत्मसाक्षात्कार का दिया संदेश ग्वालियर-भिंड हाईवे आंदोलन का 27 अक्टूबर को होगा शंखनाद, त्रिमूर्ति धाम ऊमरी में जुटेंगे संत निष्काम भाव से किया गया कर्म ही सच्चा यज्ञ, अहंकार मनुष्य के पतन का कारण: शंकराचार्य नेशनल हाईवे-719 को फोरलेन बनाने की मांग को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, केंद्रीय मंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन BDCA के खिलाड़ियों के बेहतरीन प्रदर्शन से एक दिन में तिहरी सफलता भिंड की धरा पर हुआ शंकराचार्य जी का आगमन
Trending

पितृपक्ष में दो पुत्रों ने मिलकर पिता को गोलियों से भूना, मौके पर मौत। ये वजह आई सामने...

Headlines Today24

5 years ago 190 views
पितृपक्ष में दो पुत्रों ने मिलकर पिता को गोलियों से भूना, मौके पर मौत। ये वजह आई सामने...
  • परानिधेश भारद्वाज की रिपोर्ट
भिण्ड जिले के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के गोविंद नगर में दो कलयुगी पुत्रों ने जमीनी विवाद को लेकर अपने ही पिता को गोलियों से भून दिया। अपने पिता को जान से ही मारने की नियत से आये कलयुगी पुत्रों ने पिता पर एक दो नहीं चार गोलियां दागीं और मौके से फरार हो गए। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने फॉरेंसिक एक्सपर्ट को बुलाकर मौका मुआयना किया। एक ओर पितृपक्ष में जहां लोग अपने पितरों को तृप्त करने के लिए तर्पण कर रहे हैं वहीं दूसरी ओर दो कलयुगी पुत्रों ने अपने पिता को ही गोलियों से भून दिया। दरअसल सुरपुरा थाना क्षेत्र के रमा गांव के रहने वाले अतिबल सिंह यादव का अपने ही बेटों से जमीनी विवाद चल रहा था। बताया जा रहा है कि उनके बड़े बेटे की मौत संदिग्ध परिस्थितियों में हो गई थी। जिसका आरोपी वह अपने छोटे बेटों को मानते थे जो आवारा किस्म के थे। ऐसे में उन्होंने दोनों बेटों को संपत्ति से बेदखल करने की बात कहते हुए उन्हें संपत्ति में से हिस्सा देने से मना कर रहे थे। ऐसे में दोनों बेटे धर्मवीर यादव एवं संजय यादव अक्सर प्रॉपर्टी में अपने हिस्से की मांग को लेकर अपने पिता से झगड़ते रहते थे। शुक्रवार को अतिबल ने गांव में जाकर जमीन जोती और इसीको लेकर पिता पुत्रों में विवाद हो गया। इसी के चलते शनिवार को जब अतिबल सिंह सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के गोविंद नगर में स्थित अपने घर के बाहर बैठे नाश्ता कर रहे थे उसी समय उनके बेटे धर्मवीर और संजय अपने दो अन्य साथियों के साथ अवैध हथियार लेकर आये और पिता पर हमला कर दिया। जब पहली गोली मारी तो वह अतिबल सिंह की बांह में लगी। जिससे वह घर की तरफ भागे। लेकिन पिता को जान से मारने की नीयत से आये दोनों बेटों ने एक के बाद एक तीन गोलियां और अपने पिता पर चला दीं, जिससे अतिबल सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। पिता की हत्या करके दोनों बेटे और उनके दोनों साथी मौके से फरार हो गए। आसपास के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही कोतवाली थाना प्रभारी राजकुमार शर्मा के साथ ही सीएसपी आनंद राय भी मौके पर पहुंच गए। इसके साथ ही घटना की जांच के लिए फॉरेंसिक एक्सपर्ट को भी बुलाया गया। पुलिस मामले की तफ्तीश और आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

शेयर करें

संबंधित खबरें

634
पेज 36 / 106