शनिवार, 28 नवम्बर 2026
बड़ी खबरें
रणजी डेब्यू में शतक जड़ने वाले भिण्ड के सक्षम पुरोहित का शहर लौटने पर भव्य स्वागत रोहित राजावत का कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी में जलवा, 13 विकेट लेकर बने मैन ऑफ द मैच शिक्षण भ्रमण के माध्यम से विद्यार्थियों ने जाना बाल अधिकारों का महत्व, चाइल्ड हेल्पलाइन की कार्यप्रणाली से हुए रूबरू अभ्युदय आयुर्वेदा पंचकर्म क्लीनिक पर नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित, मरीजों की हुई जांच श्रीरामकथा के समापन पर शंकराचार्य ने आत्मचिंतन और आत्मसाक्षात्कार का दिया संदेश ग्वालियर-भिंड हाईवे आंदोलन का 27 अक्टूबर को होगा शंखनाद, त्रिमूर्ति धाम ऊमरी में जुटेंगे संत निष्काम भाव से किया गया कर्म ही सच्चा यज्ञ, अहंकार मनुष्य के पतन का कारण: शंकराचार्य नेशनल हाईवे-719 को फोरलेन बनाने की मांग को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, केंद्रीय मंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन BDCA के खिलाड़ियों के बेहतरीन प्रदर्शन से एक दिन में तिहरी सफलता भिंड की धरा पर हुआ शंकराचार्य जी का आगमन
Trending

समाजवादी पार्टी द्वारा अटेर में समाजवादी तिरंगा यात्रा निकालकर कलेक्टर के नाम तहसीलदार सौंपा गया ज्ञापन

Headlines Today24

3 years ago 336 views
समाजवादी पार्टी द्वारा अटेर में समाजवादी तिरंगा यात्रा निकालकर कलेक्टर के नाम तहसीलदार सौंपा गया ज्ञापन

परानिधेश भारद्वाज,

भिण्ड। समाजवादी पार्टी के नेतृत्व में अटेर विधानसभा में समाजवादी तिरंगा यात्रा निकाली गई। समाजवादी तिरंगा यात्रा विधानसभा अटेर के ग्राम परा से शुरू हुई एवं अटेर विधानसभा के तमाम गांवों से निकलते हुए अटेर तहसील पहुंचकर इसका समापन हुआ। समाजवादी तिरंगा यात्रा में भारी संख्या में अटेर विधानसभा के लोगों की भागीदारी रही और यात्रा को हर गांव - गांव जनसमर्थन मिला।
इस समाजवादी तिरंगा यात्रा में मुख्य अतिथि के रूप में समाजवादी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष नीरज यादव मौजूद रहे। वहीं विशिष्ट अतिथि प्रदेश सचिव बी.के. बोहरे, जिलाध्यक्ष भिंड अशोक कुमार डंडोतिया एवं अध्यक्षता जिले के वरिष्ठ उपाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह गुर्जर ने की। साथ ही कार्यक्रम का संयोजन उपाध्यक्ष और अटेर विधानसभा प्रभारी जितेंद्र कुशवाहा ने किया। इसके साथ ही सहयोगी के रूप में युवा समाजवादी नेता दीपक यादव, वरिष्ठ नेता नाथूराम बघेल, मीडिया प्रभारी सतेंद्र यादव, सूरज सिंह बघेल, विधानसभा उपाध्यक्ष अनिल यादव सुदामा समेत सैंकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
यात्रा शुरू होने से पहले नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष समाजवादी पार्टी छात्र सभा (म. प्र.) कुनाल राज यादव का अटेर विधानसभा के विभिन्न ग्रामों के छात्रों द्वारा फूल माला पहनाकर स्वागत किया गया।

Tags #

शेयर करें

संबंधित खबरें

650
पेज 1 / 109