शनिवार, 21 नवम्बर 2026
बड़ी खबरें
रणजी डेब्यू में शतक जड़ने वाले भिण्ड के सक्षम पुरोहित का शहर लौटने पर भव्य स्वागत रोहित राजावत का कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी में जलवा, 13 विकेट लेकर बने मैन ऑफ द मैच शिक्षण भ्रमण के माध्यम से विद्यार्थियों ने जाना बाल अधिकारों का महत्व, चाइल्ड हेल्पलाइन की कार्यप्रणाली से हुए रूबरू अभ्युदय आयुर्वेदा पंचकर्म क्लीनिक पर नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित, मरीजों की हुई जांच श्रीरामकथा के समापन पर शंकराचार्य ने आत्मचिंतन और आत्मसाक्षात्कार का दिया संदेश ग्वालियर-भिंड हाईवे आंदोलन का 27 अक्टूबर को होगा शंखनाद, त्रिमूर्ति धाम ऊमरी में जुटेंगे संत निष्काम भाव से किया गया कर्म ही सच्चा यज्ञ, अहंकार मनुष्य के पतन का कारण: शंकराचार्य नेशनल हाईवे-719 को फोरलेन बनाने की मांग को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, केंद्रीय मंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन BDCA के खिलाड़ियों के बेहतरीन प्रदर्शन से एक दिन में तिहरी सफलता भिंड की धरा पर हुआ शंकराचार्य जी का आगमन
Trending

दलित व्यक्ति के हाथों लिखा गया संविधान इसलिए भाजपा इसे मिटाने में लगी- सज्जन सिंह वर्मा

Headlines Today24

3 years ago 46 views
दलित व्यक्ति के हाथों लिखा गया संविधान इसलिए भाजपा इसे मिटाने में लगी- सज्जन सिंह वर्मा

कमलनाथ के करीबी कांग्रेस के पूर्व मंत्री के बिगड़े बोल- मोदी शिवराज को कहा हम भी तुम्हारे बाप हैं किसी से कम नहीं

परानिधेश भारद्वाज,

भिण्ड। कांग्रेस की संविधान बचाओ यात्रा में भिण्ड जिले की अटेर विधानसभा के तोर का पुरा गांव में बाबा भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा का अनावरण करने के लिए कांग्रेस के पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा पूर्व स्थानीय विधायक हेमंत कटारे के साथ पहुंचे। इस दौरान उन्होंने मंच से बोलते हुए खुद को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और शिवराज सिंह का बाप तक बोल दिया। उन्होंने भाजपा पर हमला करते हुए कहा कि भारतीय संविधान दलित व्यक्ति के हाथों लिखा गया है इसलिए बीजेपी इसको मिटाना चाहती है।
इस दौरान सज्जन सिंह वर्मा ने कहा कि हे बाबा तेरी प्रतिमा का अनावरण करके हमारा तो जीवन धन्य हो गया। उन्होंने कहा कि संविधान की रक्षा की बात इसलिए उठाना पड़ी क्यों कि दिल्ली में बैठा हुआ भाजपा का शीर्ष नेतृत्व आरएसएस के साथ मिलकर बाबा साहब अम्बेडकर के संविधान को मिटा देना चाहता है। इसलिए मिटा देना चाहता है कि यह संविधान एक दलित के हाथों से लिखा गया है। लेकिन याद रखना नरेन्द्र मोदी साहब और शिवराज सिंह साहब बाबा साहब अम्बेडकर के लिखे संविधान को तुम नहीं मिटा पाओगे, नाथूराम गोडसे के विचारों को इसमें घुसेड़ नहीं पाओगे। इस दौरान सज्जन सिंह वर्मा ने सीधे तौर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की ओर इशारा करते हुए कहा कि आपके पुरखे भी आ जाएं तो इस संविधान को मिटा नहीं सकते। इस दौरान उन्होंने अपने आपको इन नेताओं का बाप तक बता दिया। सज्जन सिंह वर्मा ने कहा कि 'हस्ती मिटा दे हमारी ये तुझमें दम नहीं, अरे हम भी तुम्हारे बाप हैं किसी से कम नहीं'।

एम्बियन्स- सज्जन सिंह वर्मा पूर्व मंत्री

https://youtu.be/XUf1eX6-nss?si=kgbBxdo9Fj6tEAS2

कार्यक्रम में बोलते हुए संभावित प्रत्याशी पूर्व विधायक हेमंत कटारे ने कहा कि बसपा को वोट देना भाजपा को वोट देने के बराबर है। इसलिए इसबार उसके बहकावे में ना आये और कांग्रेस को ही वोट देकर जिताएं। हेमंत कटारे ने जनता से एक एक वोट की अपील करते हुए कहा कि अगर यह चुनाव नहीं जीता तो मैं चुनाव लड़ने लायक नहीं बचूंगा। मेरी राजनीति यहीं खत्म हो जाएगी, मेरी लाज आपके हाथों में है। दोनों हाथ फैलाकर मैं आपसे भीख मांग रहा हूँ। इस दौरान उन्होंने सहकारिता मंत्री अरविंद सिंह भदौरिया पर हमला करते हुए कहा कि उनके भाई ने अटेर की जनता से जो टैक्स वसूला है उसका जबाब कांग्रेस सरकार आने पर देंगे उन्होंने कहा कि अटेर की जनता ने इस 5 सालों में बहुत जुल्म सहे है उसका सूद समेत बदला लिया जाएगा। वहीं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता फूल सिंह बरैया ने कहा कि महंगाई एवं बेरोजगारी रोकना है तो कांग्रेस की सरकार लाना होगी।

इस दौरान भारी संख्या में समर्थकों की भीड़ मौके पर मौजूद रही।


Tags # #

शेयर करें