शनिवार, 28 नवम्बर 2026
बड़ी खबरें
रणजी डेब्यू में शतक जड़ने वाले भिण्ड के सक्षम पुरोहित का शहर लौटने पर भव्य स्वागत रोहित राजावत का कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी में जलवा, 13 विकेट लेकर बने मैन ऑफ द मैच शिक्षण भ्रमण के माध्यम से विद्यार्थियों ने जाना बाल अधिकारों का महत्व, चाइल्ड हेल्पलाइन की कार्यप्रणाली से हुए रूबरू अभ्युदय आयुर्वेदा पंचकर्म क्लीनिक पर नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित, मरीजों की हुई जांच श्रीरामकथा के समापन पर शंकराचार्य ने आत्मचिंतन और आत्मसाक्षात्कार का दिया संदेश ग्वालियर-भिंड हाईवे आंदोलन का 27 अक्टूबर को होगा शंखनाद, त्रिमूर्ति धाम ऊमरी में जुटेंगे संत निष्काम भाव से किया गया कर्म ही सच्चा यज्ञ, अहंकार मनुष्य के पतन का कारण: शंकराचार्य नेशनल हाईवे-719 को फोरलेन बनाने की मांग को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, केंद्रीय मंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन BDCA के खिलाड़ियों के बेहतरीन प्रदर्शन से एक दिन में तिहरी सफलता भिंड की धरा पर हुआ शंकराचार्य जी का आगमन
Trending

शेयर मार्केट के इस ट्रेडिंग सेग्मेंट में 10 में से 9 निवेशक अपनी पूंजी डुबोते हैं, सेबी के निर्देश पर ट्रेडिंग फर्म ले रहीं ग्राहकों से ये एक्नॉलेजमेंट

Headlines Today24

3 years ago 113 views
शेयर मार्केट के इस ट्रेडिंग सेग्मेंट में 10 में से 9 निवेशक अपनी पूंजी डुबोते हैं, सेबी के निर्देश पर ट्रेडिंग फर्म ले रहीं ग्राहकों से ये एक्नॉलेजमेंट

शेयर बाजार में निवेश आपकी पूंजी को कई गुना बढ़ा सकते हैं तो वहीं इसमें निवेश कई बार जोखिम भरे भी रहते हैं। जिन लोगों ने अच्छी कंपनियों में निवेश किया है उनकी पूंजी कई गुना तक हो गई है वहीं कई कंपनियों में निवेश करना निवेशकों के लिए घाटे का सौदा भी साबित हो जाता है और वह अपनी पूंजी डुबो देते हैं।
शेयर बाजार में जहां आप कंपनियों के डायरेक्ट शेयर खरीद सकते हैं वहीं उनके फ्यूचर एवं ऑप्शंस भी खरीदे बेचे जाते हैं।
शेयर बाजार में दो तरह के लोग अपनी पूंजी लगाते हैं एक वह जो कंपनियों की गुडविल के आधार पर उनमें निवेश करते हैं जो लंबे समय के लिए किया जाता है। अगर आपको पता है कि किसी कंपनी का बैकग्राउंड काफी अच्छा है और भविष्य में वह बेहतर प्रदर्शन करेगी तो उसके शेयर खरीद कर रख दिए जाते हैं। ऐसे शेयर खरीदारों को निवेशक कहा जाता है।
वहीं दूसरी ओर शेयरों की फ्यूचर एवं ऑप्शंस ट्रेडिंग भी होती है जोकि मंथली और वीकली होती हैं। किसी शेयर का फ्यूचर जहां 1 महीने में एक्सपायर होता है तो वहीं ऑप्शंस की एक्सपायरी वीकली रहती है। जो हर गुरुवार को एक्सपायर होती हैं। ऐसे ही निफ़्टी, बैंक निफ़्टी, फिन निफ्टी भी ऑप्शंस ट्रेडिंग कराते हैं, जिनकी वीकली एक्सपायरी होती है। ऑप्शंस में वह लोग रुपये लगाते हैं जो जल्दी मुनाफा कमाना चाहते हैं। ऐसे लोगों को ट्रेडर कहा जाता है।
लेकिन ऑप्शंस ट्रेडिंग में बिना सीखे जब व्यक्ति पूंजी लगा देता है तो वह घाटा ही खा जाता है। क्योंकि इसमें बड़ी-बड़ी ट्रेडिंग फर्म ट्रेड करती हैं और वह छोटे निवेशकों पर हावी रहती हैं। ऐसे में 10 में से 9 ट्रेडर्स ऑप्शंस सेग्मेंट में लॉस लेकर निकलते हैं।

ऑप्शंस में ट्रेडिंग करने वाले इन्हीं ट्रेडर्स को सचेत करने के लिए सेबी ने सभी ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म्स को निर्देश दिए हैं कि वह अपने ग्राहकों से इस बारे में एक्नॉलेजमेंट जरूर लें। इसमें साफ तौर पर लिखा हुआ है कि 10 में से 9 ट्रेडर ऑप्शन सेगमेंट में लॉस करते हैं इसलिए इसमें ट्रेड अपने रिस्क पर ही करें।
सेबी द्वारा ऐसा ट्रेडर्स को सचेत करने के लिए किया जा रहा है। ताकि वह पहले से जागरूक रहें और अपने रिस्क पर ही ट्रेडिंग करें।

पढ़िए एक्नॉलेजमेंट में क्या लिखा है-

शेयर करें

संबंधित खबरें

139
पेज 1 / 24