शनिवार, 21 नवम्बर 2026
बड़ी खबरें
रणजी डेब्यू में शतक जड़ने वाले भिण्ड के सक्षम पुरोहित का शहर लौटने पर भव्य स्वागत रोहित राजावत का कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी में जलवा, 13 विकेट लेकर बने मैन ऑफ द मैच शिक्षण भ्रमण के माध्यम से विद्यार्थियों ने जाना बाल अधिकारों का महत्व, चाइल्ड हेल्पलाइन की कार्यप्रणाली से हुए रूबरू अभ्युदय आयुर्वेदा पंचकर्म क्लीनिक पर नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित, मरीजों की हुई जांच श्रीरामकथा के समापन पर शंकराचार्य ने आत्मचिंतन और आत्मसाक्षात्कार का दिया संदेश ग्वालियर-भिंड हाईवे आंदोलन का 27 अक्टूबर को होगा शंखनाद, त्रिमूर्ति धाम ऊमरी में जुटेंगे संत निष्काम भाव से किया गया कर्म ही सच्चा यज्ञ, अहंकार मनुष्य के पतन का कारण: शंकराचार्य नेशनल हाईवे-719 को फोरलेन बनाने की मांग को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, केंद्रीय मंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन BDCA के खिलाड़ियों के बेहतरीन प्रदर्शन से एक दिन में तिहरी सफलता भिंड की धरा पर हुआ शंकराचार्य जी का आगमन
Trending

भाजपा नेता जनपद उपाध्यक्ष ने की बेहद शर्मनाक हरकत, पार्टी ने दिखाया बाहर का रास्ता

Headlines Today24

4 years ago 40 views
भाजपा नेता जनपद उपाध्यक्ष ने की बेहद शर्मनाक हरकत, पार्टी ने दिखाया बाहर का रास्ता

भिण्ड से परानिधेश भारद्वाज की रिपोर्ट

भारतीय जनता पार्टी संगठन द्वारा हाल ही में भिण्ड जिलाध्यक्ष के रूप में देवेंद्र नरवरिया की नियुक्ति की है। ऐसे में वह नियुक्ति के बाद बुधवार को पहली बार जिले में आये तो उनके स्वागत में जगह जगह बैनर पोस्टर लगाए गए। लेकिन कुछ लोगों को यह रास नहीं आया। ऐसे ही एक भाजपा नेता जिला कार्यसमिति सदस्य, मेहगांव जनपद के उपाध्यक्ष शैलेन्द्र भदौरिया का एक असंवेदनशील और अभद्रता पूर्ण मामला सामने आया है। जिसमें उनके द्वारा बुधवार रात मालनपुर स्थित टोल प्लाजा पर बेहद ही अशोभनीय एवं आपत्तिजनक कृत्य करते हुए नवनियुक्त भाजपा जिला अध्यक्ष देवेंद्र नरवरिया के पोस्टर को फाड़कर उसपर पेशाब कर दी। इस दौरान यह नजारा टोल पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया।

आपको बता दें कि भिण्ड जिले के भाजपा जिलाध्यक्ष के पद पर देवेंद्र नरवरिया की ताजपोशी की गयी है और बुधवार को उनका प्रथम आगमन था। जिसके स्वागत के लिए जगह जगह होर्डिंग लगाए गए थे। ऐसा ही एक होर्डिंग मालनपुर टोल टैक्स बैरियर पर लगाया गया था जिसमें देवेन्द्र नरवरिया के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमित शाह के साथ भाजपा के वरिष्ठ नेताओं के फोटो थे।
होर्डिंग को देखकर भाजपा जनपद उपाध्यक्ष ने होर्डिंग को नीचे गिराया और उसपर पेशाब करने लगे। भाजपा नेता की इस हरकत को देखकर आसपास मौजूद लोगों का सिर भी शर्म से झुक गया। चूंकि भाजपा नेता द्वारा टोल बूथ पर ही यह शर्मनाक हरकत की गई जिससे घटना टोल पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गयी। देखिये वीडियो...

https://youtu.be/6i2nLLIr-B0
https://youtu.be/tSdoSO5tUgU

बड़ा सवाल तो यह है कि एक जनप्रतिनिधि ही इस तरह का व्यवहार करेगा तो आमजन उससे क्या उम्मीद करेगा।

मामला जैसे ही भाजपा के वरिष्ठ नेतृत्व के संज्ञान में आया तो उन्होंने तुरंत अनुशासनात्मक कार्यवाही करते हुए इस भाजपा नेता को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से 6 साल के लिए निष्काषित कर दिया।

भाजपा संगठन द्वारा की गई अनुशासनात्मक कार्यवाही
Tags #

शेयर करें