शनिवार, 21 नवम्बर 2026
बड़ी खबरें
रणजी डेब्यू में शतक जड़ने वाले भिण्ड के सक्षम पुरोहित का शहर लौटने पर भव्य स्वागत रोहित राजावत का कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी में जलवा, 13 विकेट लेकर बने मैन ऑफ द मैच शिक्षण भ्रमण के माध्यम से विद्यार्थियों ने जाना बाल अधिकारों का महत्व, चाइल्ड हेल्पलाइन की कार्यप्रणाली से हुए रूबरू अभ्युदय आयुर्वेदा पंचकर्म क्लीनिक पर नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित, मरीजों की हुई जांच श्रीरामकथा के समापन पर शंकराचार्य ने आत्मचिंतन और आत्मसाक्षात्कार का दिया संदेश ग्वालियर-भिंड हाईवे आंदोलन का 27 अक्टूबर को होगा शंखनाद, त्रिमूर्ति धाम ऊमरी में जुटेंगे संत निष्काम भाव से किया गया कर्म ही सच्चा यज्ञ, अहंकार मनुष्य के पतन का कारण: शंकराचार्य नेशनल हाईवे-719 को फोरलेन बनाने की मांग को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, केंद्रीय मंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन BDCA के खिलाड़ियों के बेहतरीन प्रदर्शन से एक दिन में तिहरी सफलता भिंड की धरा पर हुआ शंकराचार्य जी का आगमन
Trending

बैनर में विशिष्ट अतिथि के पदनाम में लिखा था 'भतीजे राज्यमंत्री', कांग्रेस ने भाजपा पर उठाए सवाल

Headlines Today24

5 years ago 94 views
बैनर में विशिष्ट अतिथि के पदनाम में लिखा था 'भतीजे राज्यमंत्री', कांग्रेस ने भाजपा पर उठाए सवाल
  21 जून को मध्यप्रदेश में शुरू किए गए वैक्सीनेशन महा अभियान के दौरान मेहगांव के कृपे का पुरा गांव में बनाए गए टीकाकरण केंद्र पर लगाए गए बैनर में राज्यमंत्री ओ पी एस भदौरिया के भतीजे भारत सिंह उर्फ रिंकू भदौरिया के पदनाम को लेकर अब कांग्रेस भाजपा पर हमलावर हो गई है। कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता केके मिश्रा ने ट्वीट कर भाजपा पर सवाल उठाते हुए लिखा है कि "अंधभक्त बताएंगे, यह राष्ट्रवाद है या परिवारवाद?" दरअसल परिवारवाद को लेकर भाजपा हमेशा कांग्रेस पर हमलावर रही है। लेकिन अब मौका मिलते ही उसी भारतीय जनता पार्टी पर कांग्रेस ने पलटवार किया है। बीजेपी के मंत्री अब परिवारवाद में कांग्रेस से भी आगे दिखाई दे रहे हैं। भिंड जिले में कांग्रेस से भाजपा में आकर मंत्री बने ओपीएस भदौरिया का परिवारवाद का मामला सामने आया है। कांग्रेस का आरोप है कि मंत्री जी के पास लोगों के पास तक जाने का टाइम ही नहीं है, ऐसे में मंत्री जी अपने भतीजे को प्रमोट कर अपनी जगह सरकारी कार्यक्रमों तक में पहुंचा रहे हैं। मंत्री की जगह उनके भतीजे ने किया वैक्सीनेशन सेंटर का उद्घाटन 21 जून को महा वैक्सीनेशन अभियान के दिन सरकारी कार्यक्रम में मंत्री जी के भतीजे भारत सिंह भदौरिया उर्फ रिंकू ने कृपे का पूरा गांव में पहुंचकर कार्यक्रम का उद्घाटन किया और फूल माला डलवाई। सबसे बड़ी बात यह थी की उद्घाटन के अवसर पर लगवाए गए बैनर में मंत्री ओपीएस भदौरिया को बतौर मुख्य अतिथि दर्शाया गया था तो वहीं मंत्री जी के भतीजे भारत सिंह भदौरिया उर्फ रिंकू विशिष्ट अतिथि के रूप में बैनर पर दर्शाए गये गए थे। कार्यक्रम में मंत्री तो नहीं पहुंचे उनके भतीजे ने पहुंचकर कार्यक्रम का उद्घाटन किया और माला डलवा कर फोटो खिंचवाया बैनर में लिखी एक लाइन पर कांग्रेस ने ली चुटकी इस समय एक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और उस में लिखी गई एक लाइन पर कांग्रेस ने चुटकी ली है। वह लाइन है मंत्री ओपीएस भदौरिया के भतीजे का पदनाम। कार्यक्रम में लगाये गये बैनर पर लिखा था "विशिष्ट अतिथि माननीय डॉ भारत सिंह भदौरिया 'रिंकू' (भतीजे राज्यमंत्री)। यह फोटो कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता केके मिश्रा के पास पहुंचा तो उन्होंने तुरंत इसको ट्वीट करते हुए भाजपा पर सवाल खड़े कर दिए। उन्होंने ट्वीट में लिखा "21 जून को भिंड में टीकाकरण अभियान में मुख्यअतिथि के तौर पर राज्यमंत्री श्री ओपीएस भदौरिया ने हिस्सा लिया,विशेष अतिथि थे उनके भतीजे डॉ.भारतसिंह,उनके पद को लेकर बैकड्रॉप पर बाकायदा लिखा था "भतीजे राज्यमंत्री!" अंधभक्त बताएगें- यह राष्ट्रवाद है या परिवारवाद?"    

शेयर करें