शनिवार, 21 नवम्बर 2026
बड़ी खबरें
रणजी डेब्यू में शतक जड़ने वाले भिण्ड के सक्षम पुरोहित का शहर लौटने पर भव्य स्वागत रोहित राजावत का कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी में जलवा, 13 विकेट लेकर बने मैन ऑफ द मैच शिक्षण भ्रमण के माध्यम से विद्यार्थियों ने जाना बाल अधिकारों का महत्व, चाइल्ड हेल्पलाइन की कार्यप्रणाली से हुए रूबरू अभ्युदय आयुर्वेदा पंचकर्म क्लीनिक पर नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित, मरीजों की हुई जांच श्रीरामकथा के समापन पर शंकराचार्य ने आत्मचिंतन और आत्मसाक्षात्कार का दिया संदेश ग्वालियर-भिंड हाईवे आंदोलन का 27 अक्टूबर को होगा शंखनाद, त्रिमूर्ति धाम ऊमरी में जुटेंगे संत निष्काम भाव से किया गया कर्म ही सच्चा यज्ञ, अहंकार मनुष्य के पतन का कारण: शंकराचार्य नेशनल हाईवे-719 को फोरलेन बनाने की मांग को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, केंद्रीय मंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन BDCA के खिलाड़ियों के बेहतरीन प्रदर्शन से एक दिन में तिहरी सफलता भिंड की धरा पर हुआ शंकराचार्य जी का आगमन
Trending

प्रधानमंत्री मोदी की माँ पंचतत्व में विलीन, मोदी ने दी मुखाग्नि

Headlines Today24

3 years ago 71 views
प्रधानमंत्री मोदी की माँ पंचतत्व में विलीन, मोदी ने दी मुखाग्नि

Gandhinagar : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबा शुक्रवार सुबह 9:26 बजे पंचतत्व में विलीन हो गईं। उनका आज तड़के साढ़े 3 बजे निधन हो गया था। जिसकी सूचना प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने खुद ट्वीट कर सभी को दी। अपनी मां को नरेंद्र मोदी ने मुखाग्नि दी। अंतिम सफर के दौरान वे मां की पार्थिव देह कंधे पर लेकर गांधी नगर स्थित घर से निकले। यात्रा के दौरान वे शव वाहन में भी पार्थिव देह के करीब ही बैठे रहे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट करके अपनी माँ हीरा बा के निधन की जानकारी देते हुए शुक्रवार की सुबह 6 बजकर 2 मिनट पर लिखा 'शानदार शताब्दी का ईश्वर चरणों में विराम। मां में मैंने हमेशा उस त्रिमूर्ति की अनुभूति की है, जिसमें एक तपस्वी की यात्रा, निष्काम कर्मयोगी का प्रतीक और मूल्यों के प्रति प्रतिबद्ध जीवन समाहित रहा है।'


उन्होंने आगे लिखा 'मैं जब उनसे 100वें जन्मदिन पर मिला तो उन्होंने एक बात कही थी जो हमेशा याद रहती है कि 'काम करो बुद्धि से और जीवन जियो शुद्धि से'। हीराबा ने जून में ही अपना 99वां जन्मदिन मनाया था।' मोदी उस समय उनसे मिलने आए थे। उस दौरान हीराबा के पैर धोकर पानी अपनी आंखों से लगाया था।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां के निधन पर गृह मंत्री अमित शाह भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा सहित तमाम राजनेताओं ने शोक व्यक्त किया।

देश के प्रति समर्पित सोच रखने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की राष्ट्रभक्ति का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि अपनी मां को मुखाग्नि देने के बाद वह फिर से पहले से निर्धारित कार्यों में जुट गए।

शेयर करें

संबंधित खबरें

139
पेज 21 / 24