शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
बड़ी खबरें
रणजी डेब्यू में शतक जड़ने वाले भिण्ड के सक्षम पुरोहित का शहर लौटने पर भव्य स्वागत रोहित राजावत का कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी में जलवा, 13 विकेट लेकर बने मैन ऑफ द मैच शिक्षण भ्रमण के माध्यम से विद्यार्थियों ने जाना बाल अधिकारों का महत्व, चाइल्ड हेल्पलाइन की कार्यप्रणाली से हुए रूबरू अभ्युदय आयुर्वेदा पंचकर्म क्लीनिक पर नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित, मरीजों की हुई जांच श्रीरामकथा के समापन पर शंकराचार्य ने आत्मचिंतन और आत्मसाक्षात्कार का दिया संदेश ग्वालियर-भिंड हाईवे आंदोलन का 27 अक्टूबर को होगा शंखनाद, त्रिमूर्ति धाम ऊमरी में जुटेंगे संत निष्काम भाव से किया गया कर्म ही सच्चा यज्ञ, अहंकार मनुष्य के पतन का कारण: शंकराचार्य नेशनल हाईवे-719 को फोरलेन बनाने की मांग को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, केंद्रीय मंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन BDCA के खिलाड़ियों के बेहतरीन प्रदर्शन से एक दिन में तिहरी सफलता भिंड की धरा पर हुआ शंकराचार्य जी का आगमन
Trending

टीकाकरण करवाने पर यहां दिया जा रहा है एंड्रॉयड स्मार्टफोन, टीकाकरण कराकर खुद को सुरक्षित भी किया और एंड्रॉइड मोबाइल भी मिला

Headlines Today24

5 years ago 9 views
टीकाकरण करवाने पर यहां दिया जा रहा है एंड्रॉयड स्मार्टफोन, टीकाकरण कराकर खुद को सुरक्षित भी किया और एंड्रॉइड मोबाइल भी मिला
टीकाकरण के लिए रिझाने भिण्ड जिला प्रशासन की अनूठी पहल, बुधवार को टीकाकरण कराने वाले 14 लोगों को आकर्षक उपहार में मिला एंड्रॉइड मोबाइल
  • परानिधेश भारद्वाज की रिपोर्ट
मध्यप्रदेश में चलाये जा रहे 4 दिन के महा वैक्सीनेशन अभियान में भिंड जिला प्रशासन द्वारा कोरोना टीकाकरण के प्रति लोगों में जागरुकता लाने के लिए अनोखी पहल की गई है। जिसके अंतर्गत 15 से 18 सितंबर के बीच कोविड वैक्सीन टीकाकरण कराने पर आकर्षक उपहार पाने का मौका दिया जा रहा है। 15 सितंबर को अभियान के पहले दिन 14 लकी लोगों को चयनित किया गया है जिनको एंड्रॉयड मोबाइल दिया जायेगा। जिसमें रिंकी नामक महिला को टच स्क्रीन मोबाइल राज्यमंत्री के हाथों दिया गया। इसके लिए लकी विजेताओं का चुनाव कम्प्यूटर द्वारा रैंडमली किया जा रहा है। दरअसल मध्य प्रदेश के लोगों को कोविड 19 के संभावित खतरे से बचाने और प्रदेश को शत प्रतिशत टीकाकरण वाला राज्य बनाने के लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा प्रदेश भर में 15 से लेकर 18 सितंबर तक महा वैक्सीनेशन अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत भिंड जिले में भी 4 दिन तक बड़े स्तर पर इस अभियान को जोर शोर से चलाया जा रहा है। ऐसे में टीकाकरण के लिए लोगों को प्रोत्साहित करने के लिए जिला प्रशासन द्वारा अनोखी पहल करते हुए टीकाकरण कराने आये लोगों में से प्रत्येक दिन कंप्यूटर द्वारा रैंडमली चुने गए लोगों को आकर्षक उपहार दिया जा रहा है। उपहार भी एक दो नहीं जिलेभर के 7 स्वास्थ्य ब्लॉक में दो-दो लोगों को उपहार दिए जा रहे हैं। बुधवार को महा वैक्सीनेशन अभियान के पहले दिन भी जिलेभर के अलग अलग स्वास्थ्य खंडों से 14 लोगों का चुनाव कम्प्यूटर द्वारा रेंडमली किया गया। जिसमें सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के भीम नगर की रहने वाली श्रीमती रिंकी को कंप्यूटर द्वारा रैंडमली चुने जाने पर राज्यमंत्री ओ पी एस भदौरिया, कलेक्टर डॉ सतीश कुमार एस एवं सीएमएचओ डॉ अजीत मिश्रा द्वारा टच स्क्रीन मोबाइल उपहार स्वरूप दिया गया। महा वैक्सीनेशन अभियान के दौरान प्रत्येक दिन इसी प्रकार के आकर्षक उपहार जिले भर के 14 लोगों को दिए जाएंगे।
Tags # #

शेयर करें

संबंधित खबरें

930
पेज 1 / 155