शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
बड़ी खबरें
रणजी डेब्यू में शतक जड़ने वाले भिण्ड के सक्षम पुरोहित का शहर लौटने पर भव्य स्वागत रोहित राजावत का कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी में जलवा, 13 विकेट लेकर बने मैन ऑफ द मैच शिक्षण भ्रमण के माध्यम से विद्यार्थियों ने जाना बाल अधिकारों का महत्व, चाइल्ड हेल्पलाइन की कार्यप्रणाली से हुए रूबरू अभ्युदय आयुर्वेदा पंचकर्म क्लीनिक पर नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित, मरीजों की हुई जांच श्रीरामकथा के समापन पर शंकराचार्य ने आत्मचिंतन और आत्मसाक्षात्कार का दिया संदेश ग्वालियर-भिंड हाईवे आंदोलन का 27 अक्टूबर को होगा शंखनाद, त्रिमूर्ति धाम ऊमरी में जुटेंगे संत निष्काम भाव से किया गया कर्म ही सच्चा यज्ञ, अहंकार मनुष्य के पतन का कारण: शंकराचार्य नेशनल हाईवे-719 को फोरलेन बनाने की मांग को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, केंद्रीय मंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन BDCA के खिलाड़ियों के बेहतरीन प्रदर्शन से एक दिन में तिहरी सफलता भिंड की धरा पर हुआ शंकराचार्य जी का आगमन
Trending

डीजल, पेट्रोल, रसोईगैस की बढ़ी कीमतों को लेकर कांग्रेस ने किया प्रधानमंत्री का पुतला दहन, पुलिस से हुई हल्की झूमा झटकी

Headlines Today24

5 years ago 13 views
डीजल, पेट्रोल, रसोईगैस की बढ़ी कीमतों को लेकर कांग्रेस ने किया प्रधानमंत्री का पुतला दहन, पुलिस से हुई हल्की झूमा झटकी
  • गणेश शाक्य
पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस की कीमतों में हुई बेतहाशा बढ़ोतरी के विरोध में कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन किया। साथ ही रैली निकालकर केंद्र और राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। पुतला दहन के दौरान पुलिस से कांग्रेसियों की हल्की झड़प भी हुई। इस दौरान पुतले की छीना झपटी को लेकर एक कांग्रेसी कार्यकर्ता के हाथ मे चोट भी लग गई। लगभग आधा सैकड़ा कांग्रेसियों द्वारा रैली निकालकर पुतला दहन किया गया। दरअसल मंगलवार को युवा कांग्रेस के पूर्व जिला उपाध्यक्ष शिवम सैंथिया शिब्बू के नेतृत्व में कांग्रेस द्वारा रैली निकालकर पेट्रोल, डीजल और रसोईगैस के बढ़े हुए दामों के विरोध में सबसे पहले माधौगंज हाट में स्थित शहीदे आजम भगत सिंह की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर किला रोड बजरिया होते हुए पदयात्रा निकाली। और फिर गोल मार्केट पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का पुतला दहन किया। और केंद्र सरकार से पेट्रोल और डीजल के बढ़ते दामों को वापस लेने की मांग की गई। पुतला दहन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ओर पुलिस के बीच पुतला छुड़ाने को लेकर हल्की झूमाझटकी भी हुई। पुतले को बुझाने की कोशिश कर रहे पुलिसकर्मियों को कांग्रेसी कार्यकर्ताओं द्वारा धक्का दिया गया। इस मौके पर युवा नेता राहुल सिंह कुशवाह, छात्र नेता शिवांश शर्मा, प्रियांशु यादव, आदित्य पुरोहित, इमरान खान, अंकित तोमर, राहुल अहिरवार, सौरव यादव, अंकित राजोरिया, मोहित सैंथिया, अमित गोयल, गोपाल शर्मा, नीतेश शर्मा आदि शामिल रहे। [embedyt] https://www.youtube.com/watch?v=QBrN0fAkw4Q[/embedyt] [embedyt] https://www.youtube.com/watch?v=yp8cxO3GcMY[/embedyt]

शेयर करें