शनिवार, 21 नवम्बर 2026
बड़ी खबरें
रणजी डेब्यू में शतक जड़ने वाले भिण्ड के सक्षम पुरोहित का शहर लौटने पर भव्य स्वागत रोहित राजावत का कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी में जलवा, 13 विकेट लेकर बने मैन ऑफ द मैच शिक्षण भ्रमण के माध्यम से विद्यार्थियों ने जाना बाल अधिकारों का महत्व, चाइल्ड हेल्पलाइन की कार्यप्रणाली से हुए रूबरू अभ्युदय आयुर्वेदा पंचकर्म क्लीनिक पर नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित, मरीजों की हुई जांच श्रीरामकथा के समापन पर शंकराचार्य ने आत्मचिंतन और आत्मसाक्षात्कार का दिया संदेश ग्वालियर-भिंड हाईवे आंदोलन का 27 अक्टूबर को होगा शंखनाद, त्रिमूर्ति धाम ऊमरी में जुटेंगे संत निष्काम भाव से किया गया कर्म ही सच्चा यज्ञ, अहंकार मनुष्य के पतन का कारण: शंकराचार्य नेशनल हाईवे-719 को फोरलेन बनाने की मांग को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, केंद्रीय मंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन BDCA के खिलाड़ियों के बेहतरीन प्रदर्शन से एक दिन में तिहरी सफलता भिंड की धरा पर हुआ शंकराचार्य जी का आगमन
Trending

खुद को सिंधिया समर्थक बताने वाले कथित भाजपा नेता हरवीर सिंह के घर पहुंची सीबीआई, शहर और गांव के घरों में पहुंची सीबीआई

Headlines Today24

5 years ago 65 views
खुद को सिंधिया समर्थक बताने वाले कथित भाजपा नेता हरवीर सिंह के घर पहुंची सीबीआई, शहर और गांव के घरों में पहुंची सीबीआई
दिल्ली/एनसीआर में करोड़ों के बैंक फ्रॉड का मामले में सीबीआई पहुंची कथित भाजपा नेता के घर भिण्ड। रविवार को सीबीआई की टीम के भिण्ड पहुंचने की सूचना मिली है। जानकारी के अनुसार खुद को सिंधिया समर्थक एवं प्रभारी मंत्री गोविंद सिंह राजपूत का बेहद करीबी बताने वाले कथित भाजपा नेता हरवीर सिंह कुशवाह को तलाश करती हुई सीबीआई की टीम भिण्ड पहुंची है। हरबीर सिंह के भिण्ड शहर में भारौली तिराहे स्थित मकान एवं पैतृक गांव सरनाम सिंह का पुरा नुन्हाटा में सीबीआई ने छापा मारा। जिसमें कथित भाजपा नेता हरवीर सिंह सीबीआई के हाथ नहीं लग सका। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार हरवीर सिंह कुशवाह जो कि अपने आप को दिल्ली में व्यवसायी बताता है वह सीबीआई के राडार पर आया है। हरबीर सिंह दिल्ली में रहकर पैसे कमाता और उनको भिण्ड में इन्वेस्ट करता था। इसके साथ ही वह भिण्ड में राजनैतिक पृष्ठभूमि तैयार करने में भी लगा हुआ था। हरबीर के पास पैसे को देखकर विरोधियों द्वारा गलत कार्यों में लिप्त होकर पैसे कमाने की चर्चाएं अक्सर फैलाई जाती रहती थीं, लेकिन इन चर्चाओं पर तब मुहर लग गई जब सीबीआई की एक विशेष टीम ने भिण्ड आकर हरवीर सिंह के भारौली बाईपास स्थित मकान एवं सरमन सिंह का पुरा में तलाशी की। लेकिन सीबीआई के आने की खबर लगते ही हरबीर सिंह गायब हो गया और सीबीआई के हत्थे नहीं चढ़ा। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार हरवीर सिंह ने दिल्ली/एनसीआर में फर्जी बिल्डर बनकर करोड़ों रुपये का बैंक फ्रॉड किया है। बताया जा रहा है कि दिल्ली/एनसीआर की एक से अधिक बैंकों के साथ हरबीर सिंह ने फ्रॉड किया है। मामला बड़े बैंक फ्रॉड का होने के चलते ही सीबीआई के हाथों में सौंपा गया है। जिसकी जांच को लेकर ही सीबीआई ने भिण्ड स्थित हरवीर सिंह के यहां उसकी तलाशी की है। हरबीर सिंह का पक्ष जानने के लिए जब हमने हरबीर सिंह के मोबाइल नंबर 9911927925 पर कॉल किया तो वह बंद आ रहा है।

शेयर करें