शनिवार, 21 नवम्बर 2026
बड़ी खबरें
रणजी डेब्यू में शतक जड़ने वाले भिण्ड के सक्षम पुरोहित का शहर लौटने पर भव्य स्वागत रोहित राजावत का कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी में जलवा, 13 विकेट लेकर बने मैन ऑफ द मैच शिक्षण भ्रमण के माध्यम से विद्यार्थियों ने जाना बाल अधिकारों का महत्व, चाइल्ड हेल्पलाइन की कार्यप्रणाली से हुए रूबरू अभ्युदय आयुर्वेदा पंचकर्म क्लीनिक पर नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित, मरीजों की हुई जांच श्रीरामकथा के समापन पर शंकराचार्य ने आत्मचिंतन और आत्मसाक्षात्कार का दिया संदेश ग्वालियर-भिंड हाईवे आंदोलन का 27 अक्टूबर को होगा शंखनाद, त्रिमूर्ति धाम ऊमरी में जुटेंगे संत निष्काम भाव से किया गया कर्म ही सच्चा यज्ञ, अहंकार मनुष्य के पतन का कारण: शंकराचार्य नेशनल हाईवे-719 को फोरलेन बनाने की मांग को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, केंद्रीय मंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन BDCA के खिलाड़ियों के बेहतरीन प्रदर्शन से एक दिन में तिहरी सफलता भिंड की धरा पर हुआ शंकराचार्य जी का आगमन

आशुतोष राणा को मिला फ़िल्म फेयर अवॉर्ड, सोशल मीडिया पर लिखी यह बड़ी बात

Headlines Today24

4 years ago 168 views
आशुतोष राणा को मिला फ़िल्म फेयर अवॉर्ड, सोशल मीडिया पर लिखी यह बड़ी बात
  • परानिधेश भारद्वाज
मध्यप्रदेश के छोटे से कस्बे गाडरवारा से निकलकर अपनी अदाकारी के दम पर बॉलीवुड में विशेष पहचान बनाने वाले कलाकार 'आशुतोष राना' को बीते रोज फिल्म फेयर ओटीटी अवॉर्ड्स में 'बेस्ट एक्टर इन सपोर्टिंग रोल' का अवार्ड दिया गया। उन्हें यह अवार्ड फिल्म 'पगलेट' में उनके अभिनय के लिए दिया गया। सबसे खास बात यह रही कि जिसके हाथों से अवार्ड दिया गया वह कोई और नहीं बल्कि उनकी धर्मपत्नी एक्ट्रेस 'रेणुका शहाणे' थी। एक तो फिल्म फेयर अवार्ड और फिर वह भी अपनी पत्नी के हाथों मिलने के बाद आशुतोष राणा ने सोशल मीडिया पर अपने भाव व्यक्त करते हुए लिखा कि पगलेट फिल्म में काम करने के लिए उनकी पत्नी रेणुका शहाणे ने ही प्रेरित किया था। उन्होंने पत्नी की तारीफ करते हुए सभी विवाहित लोगों को सीख देते हुए लिखा कि दंपति का अर्थ एक दूसरे की नाक में दम करने वाला नहीं, बल्कि दम को बढ़ाने वाला होता है। वहीं श्रीमान और श्रीमती शब्द को लेकर भी उन्होंने लिखा है। [caption id="attachment_23209" align="alignnone" width="300"] पत्नी रेणुका शहाणे से अवॉर्ड लेते अभिनेता आशुतोष राना[/caption] पढ़िए क्या लिखा फ़िल्म अभिनेता आशुतोष राणा ने- "परमपूज्य गुरुदेव दद्दाजी की सदकृपा व आप स्नेही मित्रों की सद्भावना के कारण मुझे फ़िल्म पगलैट के लिए ‘बेस्ट ऐक्टर इन सपोर्टिंग रोल’ का फिल्मफेअर पुरस्कार प्राप्त हुआ। यह पुरस्कार कई सारे सुखद संयोगों से भरा हुआ है, मेरा नॉमिनेशन मेरे जन्मदिन की पूर्व संध्या अर्थात् 9 नवम्बर को हुआ और पुरस्कार मेरे छोटे पुत्र चिरंजीव सत्येन्द्र के जन्मदिवस की पूर्व संध्या कल शाम यानि 9 दिसम्बर को प्राप्त हुआ। किंतु सर्वाधिक आनंद का विषय यह है की मुझे यह अवॉर्ड देश की कुशलतम अभिनेत्रियों में से एक जो मुझे सर्वाधिक प्रिय हैं और सौभाग्यवश मेरी धर्मपत्नी भी हैं परमप्रिय ‘Renuka Shahane जी’ के हाथों से प्राप्त हुआ। वास्तविकता यह है की पगलैट नाम की ये फ़िल्म मैंने परमप्रिय रेणुका जी के कहने पर ही की थी, उन्होंने मुझसे कहा था- राना जी इस फ़िल्म को कुछ भी विचार किए बिना ‘अवश्य कीजिए’। निष्कर्ष यह निकलता है कि यदि कोई पति अपने कार्य क्षेत्र में अपनी विवेकवान पत्नी की सलाह पर आँख बंद करके पूरे मनोयोग से अमल करता है तो उसे यश की प्राप्ति होती है। इसलिए जो मित्र विवाहित हैं वे स्मरण रखें की दम्पति का अर्थ एक दूसरे की नाक में दम करने वाला नहीं होता बल्कि एक दूसरे की दम को बढ़ाने वाला होता है। 😅 विवाह के बाद स्त्री और पुरुष को श्रीमान-श्रीमती कहने का प्रचलन है तो याद रखें- श्रीमान का अर्थ होता है ऐसा पुरुष जो अपने मान के साथ-साथ अपनी पत्नी के मान का भी ख़याल रखे व श्रीमती का अर्थ होता है ऐसी स्त्री जो अपनी मति ( बुद्धी ) के साथ-साथ अपने पति की बुद्धी पर भी विश्वास रखे। 😁💐 मैं विशेष रूप से श्री Umesh Bist जी जिन्होंने फ़िल्म का निर्देशन किया है व सुश्री Guneet Monga जो फ़िल्म की निर्माता हैं का हृदय से आभारी हूँ।~#आशुतोष_राना 🙏💐😊"
Tags #

शेयर करें