शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
बड़ी खबरें
रणजी डेब्यू में शतक जड़ने वाले भिण्ड के सक्षम पुरोहित का शहर लौटने पर भव्य स्वागत रोहित राजावत का कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी में जलवा, 13 विकेट लेकर बने मैन ऑफ द मैच शिक्षण भ्रमण के माध्यम से विद्यार्थियों ने जाना बाल अधिकारों का महत्व, चाइल्ड हेल्पलाइन की कार्यप्रणाली से हुए रूबरू अभ्युदय आयुर्वेदा पंचकर्म क्लीनिक पर नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित, मरीजों की हुई जांच श्रीरामकथा के समापन पर शंकराचार्य ने आत्मचिंतन और आत्मसाक्षात्कार का दिया संदेश ग्वालियर-भिंड हाईवे आंदोलन का 27 अक्टूबर को होगा शंखनाद, त्रिमूर्ति धाम ऊमरी में जुटेंगे संत निष्काम भाव से किया गया कर्म ही सच्चा यज्ञ, अहंकार मनुष्य के पतन का कारण: शंकराचार्य नेशनल हाईवे-719 को फोरलेन बनाने की मांग को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, केंद्रीय मंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन BDCA के खिलाड़ियों के बेहतरीन प्रदर्शन से एक दिन में तिहरी सफलता भिंड की धरा पर हुआ शंकराचार्य जी का आगमन
Trending

जिले की 13 में से सात निकायों पर कांग्रेस का कब्जा, 6 भाजपा के खाते में, पढ़िये पूरी डिटेल

Headlines Today24

4 years ago 2 views
जिले की 13 में से सात निकायों पर कांग्रेस का कब्जा, 6 भाजपा के खाते में, पढ़िये पूरी डिटेल

परानिधेश भारद्वाज

भिंड जिले के 13 निकायों में से 8 निकायों के अध्यक्षों की घोषणा 10 अगस्त को हो गई थी। जिसमें कांग्रेस भाजपा 50-50 पर रहे। 4 सीटें भाजपा तो 4 कांग्रेस को मिलीं। जिले की शेष बची 5 निकायों मेहगांव, गोहद, मिहोना, रौन, अकोड़ा के अध्यक्षों के चुनाव शुक्रवार को हुए। जिसमें मेहगांव, गोहद एवं मिहोना में कांग्रेस ने जीत दर्ज की है। जबकि भाजपा को केवल अकोड़ा एवं रौन से संतोष करना पड़ा है।
जिले में नगरीय निकाय चुनाव में कांग्रेस के नेता प्रतिपक्ष लहार के विधायक डॉ गोविंद सिंह का दबदबा देखने को मिला है। उनके लहार क्षेत्र की सभी सीटें कांग्रेस ने निर्विरोध जीती हैं। वहीं गोहद एवं मेहगांव जैसे बड़े निकायों में भी कांग्रेस ने अपना परचम लहराया है। भिंड जिले की 13 निकायों में से 7 पर कांग्रेस ने कब्जा जमाया है जबकि भाजपा को 6 निकायों से ही संतोष करना पड़ा है।
द्वितीय चरण में निकायों के अध्यक्ष निर्वाचित हुए पार्षदों की पूरी जानकारी निम्नानुसार है-
गोहद नगरपालिका- यहां पर कांग्रेस की मंजू जगदीश माहौर को अध्यक्ष चुना गया है।
मेहगांव नगरपंचायत- यहां पर कांग्रेस की कंचन राठौर अध्यक्ष पद पर निर्वाचित हुईं हैं।
अकोड़ा नगरपंचायत- यहां पर भाजपा की रवि शत्रुघ्न निर्विरोध अध्यक्ष चुनी गईं हैं।
रौन नगरपंचायत- यहां पर भाजपा की रिंकी बघेल अध्यक्ष पद पर निर्वाचित हुईं हैं।
मिहोना नगरपंचायत- यहां पर कांग्रेस के ठकुरी प्रसाद निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए हैं।

प्रथम चरण के निर्वाचन में चुने गए अध्यक्षों की जानकारी भी निम्न प्रकार है।

भिंड नगर पालिका- वर्षा अमित वाल्मीकि को अध्यक्ष चुना गया है।लहार नगरपालिका- कांग्रेस की मिथलेश रिंकू नौरोजी निर्विरोध निर्वाचित हुईं।

दबोह नगरपंचायत- कांग्रेस की विमला नरेन्द्र सिंह दुधारिया निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित हुईं।

आलमपुर नगरपंचायत- कांग्रेस के उम्मीदवार मेहताब सिंह कौरव निर्विरोध निर्वाचित हुए।

गोरमी नगरपंचायत- कांग्रेस की प्रत्याशी पुष्पा माहेश्वरी जाटव को विजयी घोषित किया गया है।

फूप नगरपंचायत- भाजपा की अधिकृत प्रत्याशी नफीसा मुस्तकीम चौधरी अध्यक्ष पद पर निर्विरोध निर्वाचित हुईं हैं।

मौ नगरपंचायत- भाजपा की अधिकृत प्रत्याशी वंदना यादव ने अध्यक्ष पद पर जीत हासिल की है।

मालनपुर नगरपंचायत- भाजपा की प्रत्याशी रायश्री अध्यक्ष पद पर निर्विरोध निर्वाचित हुई हैं।

शेयर करें

संबंधित खबरें

898
पेज 1 / 150