ड्राइवर को औकात याद दिलाना शाजापुर कलेक्टर को पड़ा भारी, भेजा गया भोपाल
Headlines Today24
2 years ago
261 views
03 Jan 2024
शाजापुर। हाल ही में ट्रक डंपर ड्राइवरों की हड़ताल के दौरान ली गई मीटिंग में शाजापुर कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल ने एक ड्राइवर को उसकी औकात याद दिलाने की कोशिश की। जिसपर ड्राइवर ने भी जवाब दे दिया। हालांकि मामले ने जैसे ही तूल पकड़ा तो कलेक्टर ने गलती को भांपते हुए तुरंत माफी भी मांग ली और कहा कि उनका मकसद किसी को ठेस पहुंचाना नहीं था, अगर किसी को ठेस पहुंची है तो वह माफी मांगते हैं।
लेकिन मध्य प्रदेश के नए मुख्यमंत्री को कलेक्टर की बात पसंद नहीं आई और उन्होंने उनको तुरंत चलता कर दिया। सामान्य प्रशासन विभाग ने बुधवार को आदेश जारी करते हुए 2013 बैच के आईएएस किशोर कुमार कन्याल को उपसचिव के पद पर स्थानांतरित कर दिया और उनकी जगह नरसिंहपुर कलेक्टर 2014 बैच की आईएएस ऋजु बाफना को शाजापुर कलेक्टर के रूप में पदस्थ किया है।
