शनिवार, 21 नवम्बर 2026
बड़ी खबरें
रणजी डेब्यू में शतक जड़ने वाले भिण्ड के सक्षम पुरोहित का शहर लौटने पर भव्य स्वागत रोहित राजावत का कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी में जलवा, 13 विकेट लेकर बने मैन ऑफ द मैच शिक्षण भ्रमण के माध्यम से विद्यार्थियों ने जाना बाल अधिकारों का महत्व, चाइल्ड हेल्पलाइन की कार्यप्रणाली से हुए रूबरू अभ्युदय आयुर्वेदा पंचकर्म क्लीनिक पर नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित, मरीजों की हुई जांच श्रीरामकथा के समापन पर शंकराचार्य ने आत्मचिंतन और आत्मसाक्षात्कार का दिया संदेश ग्वालियर-भिंड हाईवे आंदोलन का 27 अक्टूबर को होगा शंखनाद, त्रिमूर्ति धाम ऊमरी में जुटेंगे संत निष्काम भाव से किया गया कर्म ही सच्चा यज्ञ, अहंकार मनुष्य के पतन का कारण: शंकराचार्य नेशनल हाईवे-719 को फोरलेन बनाने की मांग को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, केंद्रीय मंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन BDCA के खिलाड़ियों के बेहतरीन प्रदर्शन से एक दिन में तिहरी सफलता भिंड की धरा पर हुआ शंकराचार्य जी का आगमन
Trending

विष्णु भारद्वाज की फिरकी और आयुष आनंद की बल्लेबाजी की बदौलत मध्यप्रदेश ने राजस्थान को हराया

Headlines Today24

2 years ago 55 views
विष्णु भारद्वाज की फिरकी और आयुष आनंद की बल्लेबाजी की बदौलत मध्यप्रदेश ने राजस्थान को हराया

By परानिधेश भारद्वाज,

मध्य प्रदेश और राजस्थान के बीच खेले जा रहे अंडर-19 कूच विहार ट्रॉफी मैच में मध्य प्रदेश ने राजस्थान को 7 विकेट से हरा दिया है। मध्य प्रदेश की इस जीत में विष्णु भारद्वाज और आयुष आनंद का विशेष योगदान रहा। जहां मध्य प्रदेश की पहली पारी में आयुष आनंद ने दोहरा शतक जमाया वहीं बाएं हाथ के स्पिन गेंदबाज विष्णु भारद्वाज ने पहली पारी में दो और दूसरी पारी में पांच विकेट लेकर राजस्थान की टीम को ढेर कर दिया। जिसकी बदौलत मध्य प्रदेश की टीम ने सात विकेट से यह मैच जीत लिया।

दरअसल मध्य प्रदेश की टीम ने टॉस जीत कर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया और पहली पारी में राजस्थान की टीम को महज 207 के स्कोर पर पवेलियन लौटा दिया। इसके बाद मध्य प्रदेश की टीम ने आयुष आनंद के 203 रनों की बदौलत 7 विकेट पर 542 रन बनाकर पारी घोषित कर दी। जिसके बाद राजस्थान के बल्लेबाजों ने खेलते हुए टीम को बढ़त देने का प्रयास किया। लेकिन बाएं हाथ के स्पिनर विष्णु भारद्वाज की फिरकी में राजस्थान के बल्लेबाज फंस गए और पूरी टीम 394 रन पर ढेर हो गई। जिसके बाद मध्यप्रदेश की टीम ने तीन विकेट खोकर जीत हासिल कर ली।

विष्णु भारद्वाज

मैच में बाएं हाथ के स्पिनर विष्णु भारद्वाज ने पहली पारी में दो और दूसरी पारी में 5 विकेट झटके। वहीं बल्लेबाज आयुष आनंद ने पहली पारी में 203 और दूसरी पारी में 8 रन बनाए। इसके अलावा मध्यप्रदेश की ओर से आर्यन तिवारी ने 97, सोहम पटवर्धन ने 94 और अन्वेष चावला ने 71 रन बनाए। वहीं विष्णु भारद्वाज 7 विकेट के अलावा रोहित राजावत ने 4 और अन्वेष चावला ने 3 विकेट झटके।

Tags # #

शेयर करें