शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
बड़ी खबरें
रणजी डेब्यू में शतक जड़ने वाले भिण्ड के सक्षम पुरोहित का शहर लौटने पर भव्य स्वागत रोहित राजावत का कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी में जलवा, 13 विकेट लेकर बने मैन ऑफ द मैच शिक्षण भ्रमण के माध्यम से विद्यार्थियों ने जाना बाल अधिकारों का महत्व, चाइल्ड हेल्पलाइन की कार्यप्रणाली से हुए रूबरू अभ्युदय आयुर्वेदा पंचकर्म क्लीनिक पर नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित, मरीजों की हुई जांच श्रीरामकथा के समापन पर शंकराचार्य ने आत्मचिंतन और आत्मसाक्षात्कार का दिया संदेश ग्वालियर-भिंड हाईवे आंदोलन का 27 अक्टूबर को होगा शंखनाद, त्रिमूर्ति धाम ऊमरी में जुटेंगे संत निष्काम भाव से किया गया कर्म ही सच्चा यज्ञ, अहंकार मनुष्य के पतन का कारण: शंकराचार्य नेशनल हाईवे-719 को फोरलेन बनाने की मांग को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, केंद्रीय मंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन BDCA के खिलाड़ियों के बेहतरीन प्रदर्शन से एक दिन में तिहरी सफलता भिंड की धरा पर हुआ शंकराचार्य जी का आगमन
Trending

शहीदों के चित्रों पर पुष्पार्पण कर AIDYO ने साझी शहादत साझी-विरासत कार्यक्रम का किया आयोजन

Headlines Today24

4 years ago 41 views
शहीदों के चित्रों पर पुष्पार्पण कर AIDYO ने साझी शहादत साझी-विरासत कार्यक्रम का किया आयोजन
भोपाल। 17 दिसंबर को भोपाल के बरखेड़ी फाटक के पास क्रांतिकारी युवा संगठन ऑल इंडिया डेमोक्रेटिक यूथ ऑर्गेनाइजेशन (एआईडीवाईओ) के सदस्यों ने भारतीय आजादी आंदोलन मैं गैर समझौतावादी धारा के क्रांतिकारी काकोरी के शहीदों को पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर संगठन के सोनू सेन ने कहा कि आज समाज में क्रांतिकारियों की विरासत को ले जाने का काम हमारे संगठन के द्वारा किया जा रहा है । शहीद रामप्रसाद बिस्मिल और अशफाक उल्ला खान की दोस्ती भारतीय आजादी आंदोलन में एक ऐसी मिसाल है जिससे आज की युवा पीढ़ी को सीख लेनी चाहिए और सांप्रदायिक ताकतों के खिलाफ तथा जनजीवन की ज्वलंत समस्याओं के खिलाफ एकजुट रहकर कौमी एकता का परिचय देना चाहिए। कार्यक्रम के दौरान नेताजी सुभाष चंद्र बोस, चंद्रशेखर आजाद जैसे क्रांतिकारियों के पोस्टर लेकर स्थानीय लोगों और दुकानदार भाइयों ने एकजुटता का परिचय दिया। कार्यक्रम का संचालन अनिल यादो (बंटी) ने किया।
Tags #

शेयर करें