शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
बड़ी खबरें
रणजी डेब्यू में शतक जड़ने वाले भिण्ड के सक्षम पुरोहित का शहर लौटने पर भव्य स्वागत रोहित राजावत का कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी में जलवा, 13 विकेट लेकर बने मैन ऑफ द मैच शिक्षण भ्रमण के माध्यम से विद्यार्थियों ने जाना बाल अधिकारों का महत्व, चाइल्ड हेल्पलाइन की कार्यप्रणाली से हुए रूबरू अभ्युदय आयुर्वेदा पंचकर्म क्लीनिक पर नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित, मरीजों की हुई जांच श्रीरामकथा के समापन पर शंकराचार्य ने आत्मचिंतन और आत्मसाक्षात्कार का दिया संदेश ग्वालियर-भिंड हाईवे आंदोलन का 27 अक्टूबर को होगा शंखनाद, त्रिमूर्ति धाम ऊमरी में जुटेंगे संत निष्काम भाव से किया गया कर्म ही सच्चा यज्ञ, अहंकार मनुष्य के पतन का कारण: शंकराचार्य नेशनल हाईवे-719 को फोरलेन बनाने की मांग को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, केंद्रीय मंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन BDCA के खिलाड़ियों के बेहतरीन प्रदर्शन से एक दिन में तिहरी सफलता भिंड की धरा पर हुआ शंकराचार्य जी का आगमन
Trending

राज्य स्तरीय अंडर 18 बालक-बालिका एथलेटिक्स प्रतियोगिता में भिंड की इस खिलाड़ी को मिला सिल्वर मेडल

Headlines Today24

4 years ago 39 views
राज्य स्तरीय अंडर 18 बालक-बालिका एथलेटिक्स प्रतियोगिता में भिंड की इस खिलाड़ी को मिला सिल्वर मेडल
राज्य स्तरीय 18 वर्ष बालक-बालिका प्रतियोगिता में भिंड की श्रेया यादव ने डिस्कस थ्रो में भाग लेकर द्वितीय स्थान प्राप्त किया है। यह प्रतियोगिता भोपाल टीटी नगर स्टेडियम में दिनांक 2 जनवरी को संपन्न हुई। प्रतियोगिता मध्य प्रदेश एथलेटिक्स एसोसिएशन के तत्वाधान में आयोजित की गई थी। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश के खेल एवं युवा कल्याण विभाग के सहायक संचालक बीएल यादव तथा विशिष्ट अतिथि राष्ट्रीय एथलेटिक एसोसिएशन के उपाध्यक्ष मुमताज खान थे, जबकि अध्यक्षता प्रदेश एथलेटिक फेडरेशन के अध्यक्ष अमानत खान ने की। इस अवसर पर प्रदेश सचिव मुरली, कोषाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह, मध्यप्रदेश की ओर से ओलंपिक में भाग लेने वाले अंकित शर्मा तथा प्रदेश कार्यकारिणी के प्रमुख सदस्य राधे गोपाल यादव, विष्णु कांत सहाय, नरेंद्र सिंह तोमर, पवन शर्मा, राहुल मिश्रा सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे। श्रेया की इस उपलब्धि पर उसे बधाई देते हुए राधे गोपाल यादव ने कहा कि भिंड जिले में प्रतिभाओं की कमी नहीं है, कमी है तो बस उन्हें उचित मार्गदर्शन और प्लेटफार्म देने की। जिले में ऐसी ऐसी प्रतिभाएं हैं जो ना केवल देश बल्कि विदेशों में भी भिण्ड एवं भारत का नाम रोशन कर सकती हैं, उन्हें आगे आना चाहिए। सरकार भी ऐसी छिपी हुई प्रतिभाओं को निखारने के लिए काफी प्रयास कर रही है। इसके साथ ही श्रेया की उपलब्धि पर भिण्ड जिलेवासियों ने बधाई प्रेषित की हैं। बधाई देने वालों में भारत विकास परिषद के श्रवण पाठक, डॉ साकार तिवारी, तिलक भदौरिया, प्रभात राजावत, प्रमोद गुप्ता, संजय पंकज, संजीव भदौरिया, गगन शर्मा, राहुल यादव, प्रवेंद्र शर्मा, अमित सिरोठिया, जयदीप राजावत, अश्वनी तिवारी आदि प्रमुख रूप से शामिल रहे जिन्होंने श्रेया के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए अन्य खिलाड़ियों को भी जिले का नाम रोशन करने की कामना की है। [caption id="attachment_23252" align="alignnone" width="468"] प्रमाणपत्र लेते हुए श्रेया[/caption]

शेयर करें