शनिवार, 21 नवम्बर 2026
बड़ी खबरें
रणजी डेब्यू में शतक जड़ने वाले भिण्ड के सक्षम पुरोहित का शहर लौटने पर भव्य स्वागत रोहित राजावत का कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी में जलवा, 13 विकेट लेकर बने मैन ऑफ द मैच शिक्षण भ्रमण के माध्यम से विद्यार्थियों ने जाना बाल अधिकारों का महत्व, चाइल्ड हेल्पलाइन की कार्यप्रणाली से हुए रूबरू अभ्युदय आयुर्वेदा पंचकर्म क्लीनिक पर नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित, मरीजों की हुई जांच श्रीरामकथा के समापन पर शंकराचार्य ने आत्मचिंतन और आत्मसाक्षात्कार का दिया संदेश ग्वालियर-भिंड हाईवे आंदोलन का 27 अक्टूबर को होगा शंखनाद, त्रिमूर्ति धाम ऊमरी में जुटेंगे संत निष्काम भाव से किया गया कर्म ही सच्चा यज्ञ, अहंकार मनुष्य के पतन का कारण: शंकराचार्य नेशनल हाईवे-719 को फोरलेन बनाने की मांग को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, केंद्रीय मंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन BDCA के खिलाड़ियों के बेहतरीन प्रदर्शन से एक दिन में तिहरी सफलता भिंड की धरा पर हुआ शंकराचार्य जी का आगमन
Trending

मतदान की तर्ज पर चलेगा वैक्सीनेशन का महा अभियान, राज्यमंत्री ओपीएस भदौरिया ने दी जानकारी...

Headlines Today24

5 years ago 23 views
मतदान की तर्ज पर चलेगा वैक्सीनेशन का महा अभियान, राज्यमंत्री ओपीएस भदौरिया ने दी जानकारी...
21 जून को मध्यप्रदेश में मेगा वैक्सीनेशन ड्राइव चलाई जायेगी, जिसमें 10 लाख लोगों को कोविड टीकाकरण का लक्ष्य रखा गया है। जबकि भिंड जिले में 15 हजार लोगों को टीकाकरण किए जाने का लक्ष्य दिया गया है। इसके लिए जिले भर में 184 टीकाकरण केंद्र बनाए गए हैं। मध्यप्रदेश के नगरीय विकास एवं आवास राज्यमंत्री ओ पी एस भदौरिया ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में जानकारी देते हुए बताया कि भिंड जिले में मतदान की तैयारियों की तरह ही टीकाकरण के लिए तैयारियां की जा रही हैं। जिस प्रकार से मतदान के लिए छोटे स्तर से तैयारियां की जाती हैं, ठीक उसी प्रकार वैक्सीनेशन के लिए भी तैयारियां कर मुहिम चलाई जा रही है। उन्होंने सभी लोगों से वैक्सीनेशन कराने की अपील करते हुए कहा है कि कोरोना की संभावित तीसरी लहर से बचने का एकमात्र तरीका वैक्सीनेशन ही है। वैक्सीनेशन के द्वारा ही हम लोग सुरक्षित रह सकते हैं। उन्होंने सभी प्रबुद्ध जनों, धर्मगुरुओं, समाजसेवियों से अपील करते हुए कहा है कि वह ज्यादा से ज्यादा लोगों को वैक्सीनेशन कराने के लिए प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश में तीसरी लहर को रोकने के लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने तीन सूत्रीय फार्मूला अपनाया है, जिसमें पहला कोविड एप्रोप्रियेट बिहेवियर, दूसरा टेस्टिंग और तीसरा सबसे महत्वपूर्ण फार्मूला है टीकाकरण। जिसके महा अभियान की शुरुआत 21 जून को हो रही है। उनका लक्ष्य मध्यप्रदेश में ज्यादा से ज्यादा टीकाकरण कराकर मध्यप्रदेश को कोरोना मुक्त बनाने का है। सुनिये क्या कहा राज्यमंत्री ओपीएस भदौरिया ने...[embedyt] https://www.youtube.com/watch?v=EsfD2C2PUag[/embedyt] वैक्सीन लगवाने के लिए भिंड पुलिस द्वारा की गई अपील। जारी किया यह वीडियो... https://youtube.com/shorts/k1ZTndNiuO4?feature=share  
Tags #

शेयर करें