शनिवार, 21 नवम्बर 2026
बड़ी खबरें
रणजी डेब्यू में शतक जड़ने वाले भिण्ड के सक्षम पुरोहित का शहर लौटने पर भव्य स्वागत रोहित राजावत का कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी में जलवा, 13 विकेट लेकर बने मैन ऑफ द मैच शिक्षण भ्रमण के माध्यम से विद्यार्थियों ने जाना बाल अधिकारों का महत्व, चाइल्ड हेल्पलाइन की कार्यप्रणाली से हुए रूबरू अभ्युदय आयुर्वेदा पंचकर्म क्लीनिक पर नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित, मरीजों की हुई जांच श्रीरामकथा के समापन पर शंकराचार्य ने आत्मचिंतन और आत्मसाक्षात्कार का दिया संदेश ग्वालियर-भिंड हाईवे आंदोलन का 27 अक्टूबर को होगा शंखनाद, त्रिमूर्ति धाम ऊमरी में जुटेंगे संत निष्काम भाव से किया गया कर्म ही सच्चा यज्ञ, अहंकार मनुष्य के पतन का कारण: शंकराचार्य नेशनल हाईवे-719 को फोरलेन बनाने की मांग को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, केंद्रीय मंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन BDCA के खिलाड़ियों के बेहतरीन प्रदर्शन से एक दिन में तिहरी सफलता भिंड की धरा पर हुआ शंकराचार्य जी का आगमन
Trending

भारत विकास परिषद दे रहा है केक काटने की जगह सनातन संस्कृति से जन्मदिन मनाने की प्रेरणा, भाविप द्वारा कुछ यूं मनाया जाता है जन्मदिन

Headlines Today24

5 years ago 44 views
भारत विकास परिषद दे रहा है केक काटने की जगह सनातन संस्कृति से जन्मदिन मनाने की प्रेरणा, भाविप द्वारा कुछ यूं मनाया जाता है जन्मदिन
यूं तो प्रतिदिन हजारों लाखों लोगों के जन्मदिन मनाए जाते हैं। लेकिन भारत जैसे देश में भी धीरे धीरे पाश्चात्य सभ्यता हावी हो रही है और इसका उदाहरण देखने को मिलता है जन्मदिन मनाने की प्रथा से। धीरे-धीरे यहां पर भी सनातन परंपरा को भुलाकर मोमबत्तियां बुझाकर और केक काटकर जन्मदिन मनाया जाने लगा है। जबकि पूजा, अर्चना कर जन्मदिन मनाने की सनातन परंपरा को धीरे-धीरे लोग भूलते जा रहे हैं। जिसे पुनर्जीवित करने का प्रयास किया जा रहा है भारत विकास परिषद द्वारा। जन्मदिन मनाने की इस पुरातन परंपरा को बचाने का बीड़ा उठाया है भारत विकास परिषद ने। भारत विकास परिषद के प्रांतीय दायित्वाधिकारी श्रवण पाठक द्वारा अपने सहयोगियों के साथ मिलकर अधिकतर लोगों का जन्मदिन सनातन पद्धति से मनाने की कोशिश की जा रही है। साथ ही उन्हें जन्मदिन हमेशा सनातन पद्धति से मनाने की भी सीख दी जा रही है। जब भी किसी परिचित का जन्मदिन होता है तो उसे बड़े ही सात्विक तरीके से गुरुजनों और इष्ट देवों की मूर्ति को सामने रखकर उन पर माल्यार्पण कर एवं दीप प्रज्वलित कर एवं गायत्री मंत्र का पाठ कर जन्मदिन मनाया जाता है। भिण्ड जिले में इस परंपरा को आगे बढ़ा रहे भारत विकास परिषद के प्रांतीय दायित्वाधिकारी श्रवण पाठक का भी जन्मदिन था, जिसे भी बड़े ही सात्विक तरीके से मनाया गया। इस दौरान कई जगह दीप प्रज्वलित कर एवं मालाएं पहनाकर उनका जन्मदिन मनाया गया। श्रवण पाठक का कहना है कि सनातन संस्कृति में हम काटने नहीं बल्कि जोड़ने की परंपरा में यकीन रखते हैं, इसीलिए केक काटने की जगह, कई फूलों से गुथी हुई मालाएं पहनाकर भारत विकास परिषद द्वारा जन्मदिन मनाया जाता है। पाश्चात्य सभ्यता में मोमबत्तियों को बुझाया जाता है, जबकि सनातन संस्कृति में हम दीप को प्रज्वलित कर सभी को उजाला देने का संदेश देते हैं। वास्तव में पाश्चात्य जन्मदिन मनाने की प्रथा से कहीं बढ़कर सनातन जन्मदिन मनाने की प्रथा बेहतर है। वह हमेशा सभी से सनातन संस्कृति में ही जन्मदिन मनाने की अपील करते हैं। हाल ही में कई लोगों के जन्मदिन उन्होंने सनातन संस्कृति से मनाए भी हैं। [embedyt] https://www.youtube.com/watch?v=326zJet65vw[/embedyt]

शेयर करें