शनिवार, 21 नवम्बर 2026
बड़ी खबरें
रणजी डेब्यू में शतक जड़ने वाले भिण्ड के सक्षम पुरोहित का शहर लौटने पर भव्य स्वागत रोहित राजावत का कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी में जलवा, 13 विकेट लेकर बने मैन ऑफ द मैच शिक्षण भ्रमण के माध्यम से विद्यार्थियों ने जाना बाल अधिकारों का महत्व, चाइल्ड हेल्पलाइन की कार्यप्रणाली से हुए रूबरू अभ्युदय आयुर्वेदा पंचकर्म क्लीनिक पर नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित, मरीजों की हुई जांच श्रीरामकथा के समापन पर शंकराचार्य ने आत्मचिंतन और आत्मसाक्षात्कार का दिया संदेश ग्वालियर-भिंड हाईवे आंदोलन का 27 अक्टूबर को होगा शंखनाद, त्रिमूर्ति धाम ऊमरी में जुटेंगे संत निष्काम भाव से किया गया कर्म ही सच्चा यज्ञ, अहंकार मनुष्य के पतन का कारण: शंकराचार्य नेशनल हाईवे-719 को फोरलेन बनाने की मांग को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, केंद्रीय मंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन BDCA के खिलाड़ियों के बेहतरीन प्रदर्शन से एक दिन में तिहरी सफलता भिंड की धरा पर हुआ शंकराचार्य जी का आगमन
Trending

"भारत को जानो" प्रतियोगिता का विद्यालय स्तरीय चरण संपन्न

Headlines Today24

4 years ago 8 views
"भारत को जानो" प्रतियोगिता का विद्यालय स्तरीय चरण संपन्न

भारत विकास परिषद के संस्कार प्रकल्प के तहत देश के विद्यार्थियों में देशभक्ति की भावना जागृत करने एवं भारत के बारे में सामान्य ज्ञान बढाने हेतु संपूर्ण भारत में प्रतिवर्ष भारत को जानो प्रतियोगिता का आयोजन विद्यालय स्तर से राष्ट्रीय स्तर तक किया जाता है। प्रतियोगिता के प्रश्न भाविप द्वारा प्रकाशित "भारत को जानो" नामक पुस्तक से लिये जाते हैं, जिसमे भारतवर्ष की सनातन संस्कृति ,धर्म, गौरवशाली इतिहास, भूगोल, साहित्य व विभिन्न खेलकूदों के बारे में अत्यंत महत्वपूर्ण प्रश्नावली संकलित की गई है। इस प्रतियोगिता का आयोजन वरिष्ठ एवं कनिष्ठ दो वर्गों में किया जाता है।

इसी क्रम में मंगलवार को शाखा भिंड द्वारा "भारत को जानो" नामक सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का प्रथम विद्यालयीन चरण शहर के चार विद्यालयों अग्रवाल विद्या मंदिर, ऑस्टिन स्कूल, समर गोल्ड विद्यालय व रॉयल इंटरनेशनल स्कूल में संपन्न कराया गया। जिसमे कुल 273 विद्यार्थियों ने भाग लिया। सर्वोच्च अंक प्राप्त कर चयनित सोलह विद्यार्थियों की आठ टीम - चार वरिष्ठ व चार कनिष्ठ वर्ग में आगामी 21 अक्टूबर को जिला स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेगी तथा इसमे चयनित टीम 6 नवंबर को ग्वालियर में होने जा रही प्रांत स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेगी ।

चयनित विद्यार्थी - सूर्यांश सिंह, सुधीर सिंह, सचिन शर्मा, कु. सरिता, नैतिक राठौर, हर्ष प्रताप सिंह भदोरिया, आलोक बघेल, तनु शर्मा, विक्रम सिंह भदोरिया, अनुराधा शर्मा, नितिशा राठौर, स्वाति नरवरिया, सौरभ गर्ग, राकेश सिंह भदोरिया, निशा राजावत व रोहित जाटव
जिला स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे।

ज्ञात हो कि विगत वर्षों में शाखा भिण्ड की टीम प्रांतीय स्तर से चयनित होकर क्षेत्रीय स्तर तक सहभागिता करने वीकानेर राजस्थान तक जा चुकी है।

Tags #

शेयर करें