शनिवार, 21 नवम्बर 2026
बड़ी खबरें
रणजी डेब्यू में शतक जड़ने वाले भिण्ड के सक्षम पुरोहित का शहर लौटने पर भव्य स्वागत रोहित राजावत का कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी में जलवा, 13 विकेट लेकर बने मैन ऑफ द मैच शिक्षण भ्रमण के माध्यम से विद्यार्थियों ने जाना बाल अधिकारों का महत्व, चाइल्ड हेल्पलाइन की कार्यप्रणाली से हुए रूबरू अभ्युदय आयुर्वेदा पंचकर्म क्लीनिक पर नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित, मरीजों की हुई जांच श्रीरामकथा के समापन पर शंकराचार्य ने आत्मचिंतन और आत्मसाक्षात्कार का दिया संदेश ग्वालियर-भिंड हाईवे आंदोलन का 27 अक्टूबर को होगा शंखनाद, त्रिमूर्ति धाम ऊमरी में जुटेंगे संत निष्काम भाव से किया गया कर्म ही सच्चा यज्ञ, अहंकार मनुष्य के पतन का कारण: शंकराचार्य नेशनल हाईवे-719 को फोरलेन बनाने की मांग को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, केंद्रीय मंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन BDCA के खिलाड़ियों के बेहतरीन प्रदर्शन से एक दिन में तिहरी सफलता भिंड की धरा पर हुआ शंकराचार्य जी का आगमन
Trending

भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने किया प्रदेश अध्यक्ष पवार का भव्य स्वागत

Headlines Today24

3 years ago 2 views
भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने किया प्रदेश अध्यक्ष पवार का भव्य स्वागत

भिण्ड, पवन शर्मा

प्रदेश अध्यक्ष पवार ने जताया पाठक एवं महंत का आभार
भिंड। बुधवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष वैभव पवार के प्रथम आगमन पर भिंड बस स्टैंड केबी ट्रेवल्स पर ऐतिहासिक स्वागत किया। इस स्वागत में युवा मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अतुल रमेश पाठक, ग्वालियर विधानसभा प्रभारी शिवेश महंत,जिला आईटी प्रभारी दीपेश तोमर एवं सुरपुरा मंडल अध्यक्ष नीरज पांडे ने अपने साथियों के साथ प्रदेश अध्यक्ष पवार का फूलमालाओं, शॉल, स्वामी विवेकानंद की तस्वीर एवं तलवार भेंट कर जोरदार स्वागत किया।

स्वागत के बाद युवा मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अतुल पाठक एवं ग्वालियर विधानसभा प्रभारी शिवेश महंत ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष वैभव पवार के प्रथम आगमन से भिंड युवा मोर्चा में एक नई शक्ति का संचार होगा, क्योंकि प्रदेश अध्यक्ष पवार ने संपूर्ण मध्यप्रदेश में युवा मोर्चा से आम कार्यकर्ताओं को जोड़ा है।

इस स्वागत में किसान मोर्चा जिला महामंत्री टंटी राजावत, किसान नेता रक्षपाल राजावत, मंडल अध्यक्ष अमित जैन, पुनीत शर्मा, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष आलमपुर गौरव दिवोलिया, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष असवार रामगोपाल यादव, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष दबोह गोविंद सिंह, वीरू तोमर आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

अन्य स्वागत में जनपद उपाध्यक्ष एवं युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष शिवांकर मयूर भदौरिया ने अपने सैकड़ों साथियों के साथ मंशापूर्ण हनुमान मंदिर पर प्रदेश अध्यक्ष वैभव पवार का जोरदार स्वागत किया।

Tags #

शेयर करें