शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
बड़ी खबरें
रणजी डेब्यू में शतक जड़ने वाले भिण्ड के सक्षम पुरोहित का शहर लौटने पर भव्य स्वागत रोहित राजावत का कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी में जलवा, 13 विकेट लेकर बने मैन ऑफ द मैच शिक्षण भ्रमण के माध्यम से विद्यार्थियों ने जाना बाल अधिकारों का महत्व, चाइल्ड हेल्पलाइन की कार्यप्रणाली से हुए रूबरू अभ्युदय आयुर्वेदा पंचकर्म क्लीनिक पर नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित, मरीजों की हुई जांच श्रीरामकथा के समापन पर शंकराचार्य ने आत्मचिंतन और आत्मसाक्षात्कार का दिया संदेश ग्वालियर-भिंड हाईवे आंदोलन का 27 अक्टूबर को होगा शंखनाद, त्रिमूर्ति धाम ऊमरी में जुटेंगे संत निष्काम भाव से किया गया कर्म ही सच्चा यज्ञ, अहंकार मनुष्य के पतन का कारण: शंकराचार्य नेशनल हाईवे-719 को फोरलेन बनाने की मांग को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, केंद्रीय मंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन BDCA के खिलाड़ियों के बेहतरीन प्रदर्शन से एक दिन में तिहरी सफलता भिंड की धरा पर हुआ शंकराचार्य जी का आगमन
Trending

भाजपा की विफलताओं को बताने कांग्रेस ने शुरू किया जन-जागरण अभियान, अध्यक्ष सहित अन्य कांग्रेसियों ने बताई भाजपा की खामियां

Headlines Today24

4 years ago 22 views
भाजपा की विफलताओं को बताने कांग्रेस ने शुरू किया जन-जागरण अभियान, अध्यक्ष सहित अन्य कांग्रेसियों ने बताई भाजपा की खामियां
भिण्ड। कांग्रेस ने अब भाजपा सरकार की विफलताओं को जनता के बीच पहुंचाने के लिए जन जागरण अभियान शुरू किया है। जिसके तहत अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी भिण्ड के जिला अध्यक्ष मान सिंह कुशवाह ने मंगलवार को गाता में चौपाल लगाकर लोगों को भाजपा सरकार की विफलताओं से रूबरू कराया। जिला अध्यक्ष मान सिंह कुशवाह ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा सरकार अपनी विफलताओं को छुपाने के लिए लोगों को धार्मिक मुद्दों में उलझाने का काम कर रही है। आलम यह है कि लोग इन्हीं सब मुद्दों में उलझ कर रह गए हैं। और बेतहाशा बढ़ती महंगाई की मार झेल रहे हैं। लिहाजा बेरोजगारी चरम सीमा पर पहुंच गई है। बेरोजगार युवा दर-दर की ठोकरें खाने के लिए मजबूर हैं। इसके बाद जिला अध्यक्ष मान सिंह कुशवाहा ने बताया कि किस प्रकार लोगों को गुमराह करके भाजपा सरकार अपनी रोटियां सेकने का काम कर रही है। इतना ही नहीं श्री कुशवाह ने कहा कि भाजपा सरकार की रहमतों से प्रत्येक विभाग में भ्रष्टाचार व्याप्त हो गया है। बिना पैसों के कोई भी कर्मचारी काम करने के लिए तैयार नहीं है। इस दौरान उन्होंने चौपाल पर बैठे लोगों से पूछा पेट्रोल डीजल गैस के दाम बढ़ने के बारे में पूछा लोगों ने कहा कि महंगाई भ्रष्टाचार ने सारी हदें पार कर दी हैं। भाजपा सरकार की नाकामियों को गिनाते हुए कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने 2023 में भाजपा की सरकार को उखाड़ फेंकने का आह्वान जनता से किया। चौपाल में लोगों ने उनके कार्यों में अधिकारियों के द्वारा परेशान किए जाने की बात भी कही। लोगों ने कहा कि बिना रिश्वत दिए कोई भी सरकारी योजना का लाभ नहीं मिल पाता है। दफ्तर में बैठे अधिकारी दलालों के जरिए ही काम करते हैं। इस मौके पर कांग्रेस सेवादल के जिला अध्यक्ष संदीप मिश्रा, युवा नेता राहुल भदोरिया, अमित दांतरे, रणजीत सिंह गुर्जर, राजवीर खन्ना आदि मौजूद रहे। बलवीर सिंह गुर्जर ने चौपाल के समापन पर सभी लोगो का आभार व्यक्त किया।   

शेयर करें